Coronavirus News LIVE : देश में कोरोना संक्रमण तो बढ़ा ही है लेकिन इसके साथ ही जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को 2 लाख 93 हज़ार 659 सैंपल की जांच की गई। अब तक 1,10,24,491 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसमें करीब 8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। 21 हजार से अधिक मरीजों की जान भी चुकी है। पांच लाख के करीब मरीज ठीक भी हो चुके हैं और सक्रिय मामले तीन लाख से कम हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उक्त जानकारियां दी हैं। मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित मामलों में विदेशी भी शामिल हैं। रात 11 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 27,435 नए मामले सामने आए और 513 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या 8,14,898 हो गई है। अब तक 5,13,149 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 22,106 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 475 मौतों में महाराष्ट्र में 219, तमिलनाडु में 65, दिल्ली में 45, बंगाल में 27, उत्तर प्रदेश में 17, कर्नाटक में 16, गुजरात में 15, आंध्र प्रदेश में 13, राजस्थान में नौ और बिहार में आठ मौतें शामिल हैं।
गुजरात, यूपी, बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा का यह है हाल
गुजरात में शुक्रवार को सामने आए रिकॉर्ड 875 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की संख्या 40,155 हो गई है। इस दौरान 14 मरीजों की मौत भी हुई है और मृतकों का आंकड़ा 2,024 पर पहुंच गया है। इसी तरह दिल्ली में 1,09,140, उत्तर प्रदेश में अब तक 33,700, बंगाल में 27,109, तेलंगाना में 30,946, राजस्थान में 23,174, ओडिशा में 11,956, मध्य प्रदेश में 16,657, जम्मू-कश्मीर में 9,501, हरियाणा में 19,934 और बिहार में 14,330 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 7,862 नए मरीज, 226 मौतेंं
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 7,862 नए मामले सामने आए हैं और 226 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,38,461 पर पहुंच गया है और 9,893 मरीजों की जान भी जा चुकी है। इस दौरान 5,366 स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 1,32,625 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मामलों में कल्याण-डोंबिवली इलाके में 606 मामले शामिल हैं। नांदेड़ जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 12 से 20 जुलाई तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। यहां अब तक 558 संक्रमित सामने आ चुके हैं।
असम में रिकॉर्ड 568 नए मामले
असम में 568 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक दिन में राज्य में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। अकेले गुवाहाटी में ही 355 मामले हैं। राज्य में अब तक 14,600 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 9,147 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है और 5,423 सक्रिय मामले हैं। 27 लोगों की जान भी जा चुकी है।
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे