Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 सीटों के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। एमसीडी क्षेत्र में रह रहे मतदाताओं के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा जो साढ़े पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव है जो एकीकृत निगम के 250 पार्षद चुनने के लिए हो रहा है। 2017 का चुनाव तीन निगमों का हुआ था। ऐसे में अप्रैल में यह चुनाव होना था, लेकिन एकीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के कारण नहीं हुआ। वार्डों के परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव हो रहा है।
ऐसी हैं चुनाव की तैयारियां
दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र बनकर तैयार हैं। इनमें से 68-68 आदर्श व पिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिक मतदान केंद्र पर वोटिंग कराने की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। मतदान की पर्ची और पहचान पत्र के साथ मतदाता वहां मतदान कर सकते हैं। कुल 1,45,05, 358 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 78,93,418 पुरुष और 66,10,879 महिला मतदाता हैं। अन्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 1,061 है। 95,458 मतदाता पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 229 है। चुनाव में 1349 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में 56 हजार ईवीएम का उपयोग हो रहा है।
84,000 जवान सुरक्षा के लिए तैनात
सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली की सभी सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं।
We conducted foot patrolling to ensure that MCD elections are conducted in a free & fair manner tomorrow. There're over 200 polling premises & around 700 polling booths of which 54 are critically sensitive, in the Central zone: Shweta Chauhan, DCP, Central Delhi pic.twitter.com/UvYPRTdNKA
— ANI (@ANI) December 3, 2022
Police conducted patrolling in Daryaganj and Jama Masjid areas today, ahead of MCD elections in Delhi tomorrow pic.twitter.com/CLHI8EtN52
— ANI (@ANI) December 3, 2022
Delhi Police conducts patrolling in Daryaganj, Jama Masjid areas ahead of MCD polls
Read @ANI Story | https://t.co/c2epNUVeM5
#DelhiPolice #DaryaGanj #JamaMasjid #MCDElections2022 pic.twitter.com/CZpkRUNpkY
— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2022
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close