Delhi Mundka Fire Updates: राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अन्येष राय ने 26 लोगों के मरने की पुष्टि की है। मौके पर दमकल विभाग के सैकड़ों कर्मी 30 से ज्यादा गाड़ियों के साथ देर रात तक आग पर काबू पा सके। अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, जिनके परिजन परेशान हो रहे हैं। शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि डीएनए टेस्ट की पहचान संभव हो सकेगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
अरविंद केजरीवाल मौके पर पहुंचे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को 50 हजार की मदद दी जाएगी। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग को रात करीब 10 बजे नियंत्रित कर लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक इमारत में 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतकों में कुछ की पहचान नहीं हो पाई है। यहां केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।
रोहतक रोड स्थित इस इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय है। शुक्रवार शाम 4.45 बजे इमारत की पहली मंजिल में आग लगने का पता चला। पहली मंजिल पर सीसीटीवी कैमरों और राउटर बनाने वाली कंपनी का कार्यालय व गोदाम है। इसी मंजिल पर एक बैठक चल रही थी, जिसमें लगभग 50 कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग भाग निकले, लेकिन ज्यादातर फंस गए। आग तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई और भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान छू रही थीं।
मेट्रो संचालन भी हुआ प्रभावित
यह इमारत रोहतक रोड के किनारे ही स्थित है। ऐसे में आग की लपटें ऊपर उठने के दौरान मेट्रो का परिचालन भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। बाद में आग पर काबू पाए जाने के बाद परिचालन फिर से शुरू किया गया। साथ ही सड़क मार्ग पर भी यातायात का रूट बदला गया।
Delhi Mundka Fire Updates: देखिए सुबह की तस्वीरें
https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-villagers-helped-evacuate-a-hundred-people-in-delhi-mundka-fire-22710730.html?cx_testId=4&cx_testVariant=cx_1&cx_artPos=1&cx_experienceId=EXVW3SL93TO3&utm_source=piano_content&utm_medium=desktop&utm_campaign=EOA#cxrecs_s
Posted By: Arvind Dubey