Gujarat Results 2022: गुजरात में विधासनभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। गुजरात के मामले में अधिकांश एग्जिट पोल सच साबित हुए हैं, लेकिन कुछ पोल ऐसे भी थे, जिन्होंने भाजपा को 150 सीट मिलने का अनुमान लगाया था और आज यह सच साबित होता दिख रहा है। यदि रुझान सीटों में तब्दिल हुए और भाजपा ने 150 या इससे ज्यादा सीट जीती तो यह गुजरात के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी। 1985 में कांग्रेस ने 149 सीट जीती थी।
Gujarat Results 2022: क्या था गुजरात का एग्जिट पोल
एग्जिट पोल का अनुमान था कि गुजरात में लगातार सातवीं बार भाजपा की सरकार बन सकती है। गुजरात में भाजपा 117-148 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 30-51 और आम आदमी पार्टी को 3-13 सीटें मिलने का अनुमान है। गुजरात विधानसभा में भाजपा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2002 में किया था, जब उसे 127 सीटें हासिल हुई थीं। वैसे गुजरात में सबसे ज्यादा सीटे जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम है जब 1985 के चुनाव में 182 में से 149 सीट जीती थी। तब कांग्रेस नेता माधव सिंह सोलंकी का जादू चला था। इस बार के एग्जिट पोल में आज तक ने भाजपा को अधिकतम 151 सीट और न्यूज 24 ने 150 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। ऐसा होता है तो यह गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी।
गुजरात में ऐसे बढ़ी भाजपा
- 1990 विधानसभा चुनाव : 67 सीट
- 1995 विधानसभा चुनाव : 121 सीट
- 1998 विधानसभा चुनाव : 117 सीट
- 2002 विधानसभा चुनाव : 127 सीट
- 2007 विधानसभा चुनाव : 117 सीट
- 2012 विधानसभा चुनाव : 115 सीट
- 2017 विधानसभा चुनाव : 99 सीट
गुजरात में भाजपा तीन दशकों के अपने प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृहराज्य होने के चलते गुजरात पर सबकी निगाहें हैं। भाजपा की दमदार वापसी होती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि पांच वर्ष पहले सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी और बड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस को इस बार आप ने काफी क्षति पहुंचाई है।
यह भी साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल तैयार होने की बात कही जा रही है, उसका असर गुजरात तक नहीं पहुंचा। अधिकतर पोल में भाजपा को औसतन सवा सौ सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली माडल के सहारे चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जमीन छीनती नजर आ रही है।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close
- # Gujarat Exit Poll Results 2022
- # Exit Poll Results 2022
- # Exit Poll 2022
- # Gujarat Exit poll 2022
- # एग्जिट पोल
- # गुजरात एग्जिट पोल 2022
- # gujarat elections 2022 result
- # gujarat elections
- # gujarat poll
- # gujarat elections results
- # elections results
- # election results news
- # gujarat election result date
- # gujarat chunav seats results
- # गुजरातविधानसभाचुनावपरिणाम 2022