Ghaziabad Pitbull Attack: लखनऊ में एक पिटबुल कुत्ते ने अपने मालकिन पर हमला कर दिया। जिसमें 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पिटबुल कुत्ते के आतंक की दूसरी घटना सामने आई है। दिल्ली के पास गाजियाबाद की यह ताजा घटना है। जहां संजय नगर इलाके में रहने वाले 11 वर्षीय लड़के पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। ये घटना 3 सितंबर की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। कुत्ते के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके चेहरे पर 150 टांके लगे हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

3 सितंबर को मासूम घर के पास बगीचे में खेल रहा था। उसी समय एक लड़की पिटबुल कुत्ते के साथ बगीचे में टहलने आई। अचानक कुत्ता हिंसक हो गया। वह लड़की के हाथ से छूट गया और खेल रहे लड़के के ऊपर दौड़ पड़ा। कुत्ते ने लड़के के चेहरे और कान पर हमला किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मासूम को डॉग के चंगुल से छुड़ाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मालिक पर लगा जुर्माना

गाजियाबाद नगर निगम ने कुत्ते के मालिक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। संजय नगर में रहने वाले सुभाष त्यागी ने बिना रजिस्ट्रेशन कराए पिटबुल डॉग को अपने घर में रखा है। बीते दिनों पहले गाजियाबाज में एक मामला सामने आया था। लिफ्ट में एक छोटे बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया। इस मामले में लड़के के परिजनों की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Posted By: Navodit Saktawat

देश
देश
 
google News
google News