गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के अधिकांश काम ऑनलाइन कर इसे पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से सदस्यों के टेबल पर टेबलेट लगाए जाएंगे, विधायक अपने क्षैत्रों के प्रश्न अब भी एैप के जरिए ऑनलाइन पूछ सकेंगे।
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया है जो विधानसभा को पेपरलेस बनाते हुए अधिकांश कामकाज ऑनलाइन टेबलेट के जरिए करने की व्यवस्था करेगी। टेबलेट के जरिए विधायक अपने इलाकों के प्रश्न ऑनलाइन पूछ सकेंगे।
विधानसभा का अधिकांश साहित्य, विधायकों के सवालों के जवाब ऑनलाइन प्रदान किये जाएंगे। विधानसभा की ओर से पहले से कागज बचाने के लिए कई अनावश्यक प्रकाशन बंद किये जा चुके हैं। अब ई विधानसभा बनने से प्रश्नोत्तरी व अन्य दस्तावेजों का प्रकाशन बहुत सीमित कर दिया जाएगा।
डीजे पर नाचते-नाचते लड़कियां भाग जाती है : कांग्रेस विधायक
उत्तर गुजरात की वाव विधानसभा सीट से दुसरी बार कांग्रेस विधायक बनीं गेनीबेन ठाकोर ने समाज के एक सम्मेलन में कहा है कि डीजे के कारण समाज की लडकियां भाग जाती हैं, इसलिए डीजे पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
बनासकांठा जिले के भाभर गांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान विधायक गेनीबेन ने कही। उन्होंने कहा कि आजकल रात्रि 2 बजे तक शादी, जन्मदिन आदि कार्यक्रमों में डीजे बजाए जाते हैं।इसमें लडके लडकियां दोनों शामिल होते हैं।
समाज के अलावा भी लडके इसमें शामिल होते हैं और कई बार लडकी के भागने का यह भी एक कारण होता है। उन्होंने कहा समाज की लडकियों के मान व मर्यादा को ध्यान में रखकर किसी भी समारोह में डीजे पर रोक लगा देनी चाहिए।
Posted By: Navodit Saktawat