Himachal Chunav Result 2022 । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट लगातार अपडेट हो रहे हैं और ताजा रुझानों में कांग्रेस 39 सीटों जीतते हुए दिख रही है, वहीं भाजपा 27 सीटों पर जीत रही है। ताजा स्थिति देखकर लगता है कि कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल को हिमाचल कांग्रेस का ऑब्जर्वर बनाया गया है। चंडीगढ़ से सभी नेता एक साथ हिमाचल के लिए रवाना होंगे।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक करीब 11 सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। इन सीटों से 400 से भी कम वोटों के अंतर से भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला चल रहा है। यदि इन सीटों पर आखिरी परिणाम में कुछ भी फेरबदल होता है तो भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने के रेस में शामिल हो सकती है।
Himachal Pradesh | We will form a government with a full majority and our government will run for 5 years. She (Pratibha Virbhadra Singh) is one of the contenders for the CM post: Congress leader Vikramaditya Singh pic.twitter.com/qE0Zm6pLij
— ANI (@ANI) December 8, 2022
भाजपा के 3 बागी प्रत्याशी भी आगे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 3 बागी प्रत्याशी फिलहाल आगे चल रहे हैं। ये तीनों बागी प्रत्याशी भाजपा से बगावत करने के बाद आगे चल रहे हैं और पूरी संभावना है कि ये प्रत्याशी यदि जीत हासिल करते हैं तो भाजपा को ही समर्थन देंगे। ऐसे में भाजपा यदि सरकार बनाने में कुछ सीटों से पिछड़ भी जाती है तो बागी विधायकों का समर्थन मिल सकता है।
कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर, विधायकों को सहेजने में जुटी
इस बीच कांग्रेस पार्टी को डर है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है और इसलिए खबर है कि जीत हासिल करने वाले कांग्रेस विधायकों को किसी रिसोर्ट में एकत्रित किया जा सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ भी भेजा जा सकता है।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close