Himachal Pradesh Congress Meet Governor: हिमाचल प्रदेश चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस अब सरकार बनाने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ पर्ववेक्षक के तौर पर नियुक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी थे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा है, जिसमें कांग्रेस विधायकों की सूची है। कांग्रेस ने पत्र के जरिए बताया है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में विधायक हैं।
मुख्यमंत्री पद को लेकर तकरार
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 68 में से 40 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं बीजेपी को सिर्फ 25 सीट से संतोष करना पड़ा। लेकिन अब सरकार बनाने की कवायद में कांग्रेस को परेशानी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था। ऐसे में चुनाव जीतने के बाद पार्टी के भीतर कई लोगों ने सीएम पद की दावेदारी शुरु कर दी है।
#WATCH | Himachal Pradesh Congress Chief Pratibha Virbhadra Singh's supporters raise slogans in her support outside the Congress office in Shimla pic.twitter.com/SXe1aAalAQ
— ANI (@ANI) December 9, 2022
मुख्यमंत्री पद को लेकर शिमला के होटल में प्रतिभा सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला के बीच बैठक हुई। लेकिन प्रतिभा सिंह अपने अलावा किसी और नाम के लिए तैयार होती नहीं दिख रही है। उनके समर्थकों ने होटल के बाहर शक्ति प्रदर्शन किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की। इन्हीं वजहों से कांग्रेस विधायक दल की बैठक में देरी हो रही है। इसी बैठक में तय होगा कि विधायक दल का नेता कौन बनेगा और किसे मुख्यमंत्री का कुर्सी मिलेगी।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close