Makar Sankranti 2021 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मकर संक्रांति पर्व की सुबह अहमदाबाद के आराध्य देव भगवान जगन्नाथ मंदिर में आरती व दर्शन किए। शाह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने गौमाता की पूजा भी की। शाह ने घाटलोडिया के अर्जुन टावर पर पतंगबाजी का भी लुत्फ उठाया। शाह मकर संक्रांति पर्व मनाने के लिए अपने ग्रह प्रदेश गुजरात पहुंचे थे, गुरुवार सुबह वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे। पतंग पर्व की शुरुआत उन्होंने जगन्नाथ भगवान की आरती से की तथा इसके बाद परिवार के साथ गौमाता की भी पूजा की। मंदिर का ही एक हाथी यहां पूजा के मौके पर मौजूद रखा गया। शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित घाटलोडिया के अर्जुन टावर पर पतंगबाजी की। अपने मित्रों व समर्थकों के बीच शाह ने संक्रांति पर्व मनाया। यहां उनके समर्थकों व लोगों ने उनके साथ जमकर सेल्फी भी खिंचवाई। शाह ने यहां पतंगबाजी का भी आनंद लिया।
Gujarat: Union Home Minister Amit Shah takes part in a Makar Sakranti program in Ahmedabad and flies a kite pic.twitter.com/EGDjxgbRy9
— ANI (@ANI) January 14, 2021
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे