ISRO Scientist Death: इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी का निधन, चंद्रयान को विदा करते समय की थी उल्टी गिनती
ISRO Scientist Death चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी अहम सदस्य एन. वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 04 Sep 2023 10:17:41 AM (IST)
Updated Date: Mon, 04 Sep 2023 11:16:18 AM (IST)
ISRO में वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान उलटी गिनती की थी।HighLights
- N. Valarmathi तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी।
- शनिवार शाम को उनका निधन हो गया था। N. Valarmathi ने चेन्नई में आखिरी सांस ली थी।
- चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर उतरा था।
ISRO Scientist Death। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के दौरान उल्टी गिनती करने वाली इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी का निधन हो गया है। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी अहम सदस्य एन. वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। ISRO में वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान उलटी गिनती की थी। N. Valarmathi तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी और शनिवार शाम को उनका निधन हो गया था। N. Valarmathi ने चेन्नई में आखिरी सांस ली थी।
इसरो वैज्ञानिकों ने जताया दुख
N. Valarmathi के निधन पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकट कृष्ण ने दुख जताया है।
'श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था। बहुत दुख हुआ। प्रणाम।'
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग इसरो वैज्ञानिक के निधन पर शोक जता रहे हैं।
![naidunia_image]()
चंद्रयान-3 मिशन में खास सदस्य थी वलारमथी
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर उतरा था। इस सफलता के साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चांद पर अपने मिशन को सफल बनाया। वहीं भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराई है।