नई दिल्ली। भीषण तपन से जूझ रहे लोगों के लिए सुकूनभरी खबर है। अगले तीन-चार दिनों में देश के उत्तरी हिस्से में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि चार जून को मानसून केरल तट पहुंच जाएगा। वहीं उत्तर भारत में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव के मुताबिक, एक से तीन जून के बीच दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : 30 मई की तारीख चूक गया मानसून
बकौल यादव, आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं होने की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून के चार जून तक केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर एक जून को मानसून यहां दस्तक दे देता है।
इससे पहले मौसम विभागन ने 30 मई केरल तट पर मानसून की पहली बारिश होने का अनुमान लगाया था।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिलहाल सूखे का खतरा नहीं
- Font Size
- Close
- # monsoon
- # heavy rain
- # heat wave
- # Annual monsoon
- # Kerala
- # forecast
- # मानसून
- # बारिश
- # कृषि