Jodhpur Gas cylinder explodes । जोधपुर के भूंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लगने से 60 लोग झुलस गए हैं, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जानकारी दी कि जोधपुर के शेरगढ़ में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ है और यहां गैस सिलेंडर फटने के फटने से शादी समारोह में आए 60 लोग झुलस गए। जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है कि इस हादसे में दूल्हा सुरेंद्र सिंह, दूल्हे के पिता तगत सिंह, दूल्हे की मां दाखु कवर व बहन रसाल कंवर झुलस सहित 60 लोग झुलस गए हैं। वहीं 8 से 10 महिला, बच्चे व पुरुष 90 फीसदी तक जल चुके हैं। वहीं 30 महिला, पुरुष व बच्चे 50 फीसदी से 70 फीसदी तक जल चुके हैं।
हादसे की जांच होगी- सीएम गहलोत
जोधपुर घटना पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ बच्चे झुलस गए हैं और मृत्यु भी हुई हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए और कंपनी के लोगों से भी बातचीत की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
राजस्थान: जोधपुर के भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान आग लगने से लगभग 60 लोग घायल हुए हैं।
काफी गंभीर हादसा है। 60 लोगों के घायल होने की सूचना थी। जिनमें से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज चल रहा है: हिमांशु गुप्ता ज़िला कलेक्टर जोधपुर(08.12) pic.twitter.com/cE6Q1ePl3D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2022
दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत
शादी समारोह के लिए बनाई जा रही थी रसोई
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close