मल्टीमीडिया डेस्क। करवाचौथ का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। बॉलीवुड में इस बार ऐसे कई नाम हैं जो करवा चौथ को पहली बार मना रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल निक जोनस से शादी की थी। इस बार यह कपल पहली बार करवा चौथ मना रहा है। अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के बाद यह पहला करवा चौथ है। कामेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने भी पहली बार इस पर्व को मनाया। इन सबके बीच एक हाईप्रोफाइल शादी भी पिछले साल के अंत में हुई थी जो चर्चाओं में रही।
आज उनके लिए भी करवा चौथ का पहला अनुभव था। इनका नाम है ईशा अंबानी जो कि देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी हैं। उनकी शादी आनंद पीरामल से हुई थी। इसके अलावा इस परिवार से एक और शादी हुई थी। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी श्लोका मेहता से हुई थी। इन सब हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज ने आज पहला करवा चौथ बेहद गर्मजोशी के साथ मनाया। बॉलीवुड में रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने सेलिब्रेशन के बारे में पोस्ट भी शेयर की।
Posted By: Navodit Saktawat