Lalu Yadav Health Update: लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है। रांची के रिम्स से उन्हें दिल्ली के ऐम्स में भर्ती करवाया गया है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है। यहां डॉक्टरों की विशेष टीम गठित की गई है जो लालू की सेहत पर लगातार नजर रख रही है। इस बीच, लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव ने लालू जी की रिहाई की मांग करते हुए ट्वीट किए हैं। अजय सिंह ने लिखा है, 'लालू यादव जी को सिर्फ जातिगत विद्वेष और राजनीतिक डर से जेल में बंद करकेे रखा है। अजीब विडंबना है आतंकी खुलेआम घूम रहे हैं और सामाजिक उत्थान के नायक, गरीबों के मसीहा को जेल में बंद कर रखा है। लालू यादव जी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के मसीहा है। मनुवादियों का काल है, अत्याचारियों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #Release_Lalu_Yadav का इस्तेमाल किया है। बता दें, अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव की 2012 में लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का से शादी हुई थी। शादी के दौरान चिरंजीव हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा उम्मीदवार को 1300 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
Lalu Yadav Health Update: जल्द जारी हो सकता है बुलेटिन
लालू की सेहत पर अपडेट का पूरे देश को इंतजार है। अब तक की खबर के मुताबिक, उनके फेफड़ों में पानी भर चुका है। इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लिवर सिर्फ 25 फीसदी काम कर रहा है। उनके हार्ट का ऑपरेशन पहले हो चुका है।
(लालू की बेटी अनुष्का और दामाद चिरंजीव राव। 2012 में दोनों की शादी हुई थी।)
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Lalu Yadav Health Update
- #RJD Chief Samadhi
- #Lalu Yadav Health
- #Lalu Yadav ki sehat
- #पूर्व मुख्यमंत्री
- #लालू यादव बीमार