LIVE Kisan Tractor Rally Updates : दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान मंगलवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस सख्त हो गई है। उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने अब तक 35 एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में 30 और एफआइआर दर्ज होने की संभावना है। उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में किसान नेता राकेश टिकैत, बलजीत सिंह रजवाल, दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बूटा सिंह बुर्जगिल (Buta Singh Burjgil), जोगिंदर उमराह, योगेंद्र यादव, गौतम सिंह चढूनी, सरवन सिंह पंधेर और सतनाम पन्नू समेत कई लोगों के नाम प्रमुख रुप से शामिल हैं। इन सभी किसान नेताओं पर ट्रैक्टर परेड के लिए तय किए गए नियम व शर्तों के उल्लंघन का आरोप है।
- पूर्वी दिल्ली ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव में गाजीपुर थाने में तीन और पांडव नगर में एक एफआईआर दर्ज हुई है। गाजीपुर थाने में जिन उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज हुई है, उनमें किसान नेता राकेश टिकैत का नाम भी शामिल हैं। राकेश टिकैत के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा, पुलिस पर हमला, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराएं लगाई गई है। उधर, पूर्वी जिले में उपद्रव में घायल हुए पुलिसकर्मियों की संख्या 41 हो गई है।
- दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को 62वें दिन में प्रवेश कर गया। दिल्ली पुलिस ने तय शर्तों के अनुरूप गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने के बाद ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी थी, लेकिन किसानों के अलग अलग जत्थे ने मंगलवार सुबह से ही दिल्ली में घुसने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर रोकने और समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस कर्मियों से झड़प करते हुए किसान दिल्ली में घुसते चले गए। कई जगह पुलिस कर्मियो के साथ मारपीट की गई।
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक कर पूरी स्थिति की समीक्षा की व सुरक्षा व्यस्था को और मजबूत करने का स्पष्ट निर्देश दिया। तत्काल दिल्ली के कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिया गया। राजधानी की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों को भी लगाया जाएगा।
- दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रव के बाद हरियाणा और पंजाब में सख्ती बढ़ा दी गई है। दोनों राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा के तीन जिलों में कल शाम तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य की हालत की समीक्षा की गई। बैठक के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है राज्य के दिल्ली से लगते जिलों में इंटरनेट व टेलीकॉम सेवा बंद कर दी गई है।
- पंजाब में भी पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली की घटना पर क्षोभ व्यक्त किया और राज्य में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस से राज्य में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा और शांति-व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में अशांति फैलाने की किसी भी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी।
- हरियाणा सरकार ने तीन जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। सोनीपत ,पलवल और झज्जर में कल तक इंटरनेट व सभी SMS सेवाएं बंद रहेंगी। केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट रहेगी। तुरंत प्रभाव से लेकर कल शाम 5 बजे तक सर्विस बंद की गई। अफवाहों और गलत सूचना के फैलने को रोकने के लिए सर्विस बंद की गई है।
- दिल्ली में हुई घटना के बाद सभी जिला प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। हरियाणा सरकार ने दिल्ली के साथ लगते जिलों में बंद की टेलीकॉम सर्विस बंद कर दी है।
कृषि कानून के खिलाफ दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान ने गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान कई जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
विक्रमशीला एक्सप्रेस को मंगलवार को रद करने का फैसला लिया गया (फाइल फोटो)
Indian Railways: ट्रैक्टर परेड की वजह से आनंद विहार से कई ट्रेनों के समय में बदलाव, विक्रमशीला एक्सप्रेस रद
यह भी पढ़ें
- समाचार एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात किए जाने की संभावना है। ये उन 15 कंपनियों के ऊपर होंगे जो कल भेजी गई थीं। 5 कंपनियां आज स्टैंडबाय पर थीं।
- दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। मैं प्रदर्शनकारी किसानों से हिंसा में लिप्त नहीं होने, शांति बनाए रखने और नामित मार्गों से लौटने की अपील करता हूं। कई दौर की बैठकों के बाद ट्रैक्टर रैली के लिए समय और मार्गों को अंतिम रूप दिया गया। लेकिन किसानों ने ट्रैक्टरों को मार्गों से हटा दिया और तय समय से पहले, बर्बरता की ओर बढ़ गए, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।
- उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि,जो किसान आंदोलन के कारण दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों पर स्टेशन और ट्रेनों को पकड़ने में सक्षम नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि ई-टिकट के माध्यम से टीडीआर और ई-टीडीआर के माध्यम से आज 9 बजे तक दिल्ली क्षेत्र के सभी स्टेशनों से प्रस्थान करने वाली सभी ट्रेनों की पूर्ण वापसी के लिए आवेदन करें।
- लालकिला के लाहौरी गेट पर लगा दरवाजा उपद्रवी किसानों ने तोड़ दिया है। इसके बाद उपद्रवी मीना बाजार तक पहुंच गए हैं। लालकिला पर पुलिस कर्मियों को घेर कर मारने की कोशिश की गई। उपद्रवियों ने तलवार से पुलिस कर्मियों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि यह हमला निहंगों ने किया।
- लाल किला खाली कराने में पुलिस कामयाब होती दिखाई दे रही है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी जारी है। ट्रैक्टर परेड के दौरान आइटीओ समेत दिल्ली में कई जगहों पर किसान अराजक हो चुके हैं। गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ पुलिसकर्मियों को भी पीटने की खबरें आ रही हैं।
- नोएडा और गाजियाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया है। हिंसक प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया है कि राजनीतिक दलों ने ये माहौल खराब किया है, किसानों ने नहीं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि दिल्ली में घुसकर हिंसा, तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों का उनके संगठन से कोई वास्ता नहीं है।
- हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 37 स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं, इनमें आइटीओ मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। दोपहर बाद हड़दंगी किसान लाल किला पर पहुंचे। यहां से कुछ नजदीक ही किसानों ने आइएसबीटी के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा।
#WATCH | Farmers break police barricades at Peeragarhi Chowk and move towards Punjab Bagh in Delhi. pic.twitter.com/H2VqOKTaqh
— ANI (@ANI) January 26, 2021
#WATCH A protestor hoists a flag from the ramparts of the Red Fort in Delhi#FarmLaws #RepublicDay pic.twitter.com/Mn6oeGLrxJ
— ANI (@ANI) January 26, 2021
#WATCH: Security personnel resort to lathicharge to push back the protesting farmers, in Nangloi area of Delhi. Tear gas shells also used.#FarmLaws pic.twitter.com/3gNjRvMq61
— ANI (@ANI) January 26, 2021
Internet services snapped in some parts of Delhi-NCR in view of the prevailing law and order situation. pic.twitter.com/5rcHwb27qY
— ANI (@ANI) January 26, 2021
Since morning we had been appealing to farmers to go by pre-approved route but some of them broke police barricades, attacked police personnel. Appeal to farmer unions to help maintain peace. This isn't a peaceful protest on Republic Day: Shalini Singh, Jt CP, in Nangloi, Delhi pic.twitter.com/zVIw2CaQGB
— ANI (@ANI) January 26, 2021
We know the people who are trying to create disturbance, they are identified. There are people from political parties who are trying to malign the agitation: Rakesh Tikait, Spox, BKU, when asked that there are allegations that protests have gone out of the hands of farmer leaders pic.twitter.com/LRwPnFz2Xx
— ANI (@ANI) January 26, 2021
दिल्ली: नांगलोई इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले इस्तेमाल किए। pic.twitter.com/RP81oJVJYJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
Anti-farm laws protestors wave flags from ramparts of Red Fort in Delhi
Read @ANI Story | https://t.co/SF0x1vDhNJ pic.twitter.com/Fb0yvDaDmE
— ANI Digital (@ani_digital) January 26, 2021
Delhi: Flags installed by protestors continue to fly at Red Fort. #FarmLaws #RepublicDay pic.twitter.com/U0SZnTw4Wn
— ANI (@ANI) January 26, 2021
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #LIVE Kisan Tractor Rally Updates
- #Farmers attacked police
- #Delhi Metros stations closed
- #Kisan News