Tipu Sultan: मुंबई के मलाड स्थित टीपू सुल्तान पार्क को लेकर विवाद बढ़ गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार ने पार्क से टीपू सुल्तान का नाम हटाने का आदेश दिया है। महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान उद्धव ठाकरे ने पार्क का नामकरण किया था।
शुक्रवार को उपनगरीय जिले के संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपनगरीय जिला कलेक्टर को मलाड क्षेत्र में पार्क को दिया गया टीपू सुल्तान का नाम हटाने का आदेश दे दिया।
LIVE News Today: पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें
Money Laundering Case: Jacqueline Fernandez को बड़ी राहत, मिली विदेश जाने की अनुमति

Money Laundering Case: 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने की अनुमति दे दी। अभिनेत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की याचिका दायर की थी। जैकलीन फर्नांडिस पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों से उपहार लेकर काले धन को सफेद करने में मदद की।
झारखंड के पलामू में तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, जानिए पूरा घटनाक्रम
झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को कुचल दिया। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कार भी पलट गई। चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 190 किलोमीटर दूर नौडीहा इलाके में हुई। कार उस समय लोगों के ऊपर चढ़ गई, जब वे एक समारोह में दावत के लिए जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समलैंगिकता अपराध नहीं: पोप
पोप फ्रांसिस ने कहा कि समलैंगिक होना अपराध नहीं है। उन्होंने अन्यायपूर्ण बताते हुए ऐसे कानूनों की आलोचना की है जो समलैंगिकता को अपराध ठहराते हैं। पोप ने कहा कि ईश्वर अपने सभी बच्चों से वैसे ही प्यार करता है जैसे वे हैं।
कानूनों का समर्थन करने वाले कैथोलिक बिशपों से उन्होंने एलजीबीटीक्यू लोगों का चर्च में स्वागत करने का आह्वान किया।एक साक्षात्कार में पोप फ्रांसिस ने माना कि दुनिया के कुछ हिस्सों में कैथोलिक बिशप ऐसे कानूनों का समर्थन करते हैं जो समलैंगिकता को अपराध ठहराते हैं या एलजीबीटीक्यू लोगों के साथ भेदभाव करते हैं और खुद उन्होंने इस मुद्दे को पाप के रूप में संदर्भित किया था। लेकिन उन्होंने इस तरह के व्यवहार के लिए सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हर व्यक्ति की गरिमा बनाए रखने के लिए बिशपों को विशेष रूप से परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत है।
उन्हें विनम्रता अपनानी चाहिए जैसी ईश्वर की हम सभी के प्रति है। समलैंगिक अधिकारों की वकालत करने वालों ने पोप फ्रांसिस के इस बयान को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की है। ह्यूमन डिग्निटी ट्रस्ट के मुताबिक, लगभग 67 देशों में समलैंगिक गतिविधियां अपराध हैं और इनमें से करीब 11 देशों में इसके लिए मौत की सजा का प्रविधान है।
Posted By: Arvind Dubey