Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 35 विधायकों को लेकर शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी है। एकनाथ शिंदे इन बागी विधायकों को लेकर सूरत की होटल में ठहरे हैं। इसकी शुरुआत सोमवार को उस समय हो गई थी, तब एमएलसी चुनावों में 12 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसका फायदा भाजपा को हुआ। सुबह खबर आई कि महाविकास अघाड़ी के कई विधायक नॉट रिचेबल हैं। शुरू में यह संख्या 13 थी, जो अब बढ़कर 35 हो गई है। औरंगाबाद के सभी विधायक नॉट रिचेबल हैं। इसके बाद हड़कंप मचा है। उद्धव ठाकरे के साथ ही NCP प्रमुख शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत अपना दिल्ली दौरा छोड़कर मुंबई लौट आए हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, ये विधायक सूरत में हैं। उद्वव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे से भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। पढ़िए लाइव अपडेट्स
Maharashtra Political Crisis LIVE Updates
ताजा संकट पर एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि हम लोग बाला साहेब से सच्चे शिवसैनिक हैं। बाला साहेब ने हमें हिंदू सिखाया है। सत्ता के लिए हमने गद्दारी नहीं की है और ना ही करेंगे। इस बीच, शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को पार्टी विधायक दल के नेता पद से हटा लिया है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हालांकि इसका मुद्दा राष्ट्रपति चुनाव था, लेकिन पत्रकारों ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर सवाल पूछे। शरद पवार ने कहा कि यह तीसरी बार है जब हमारे विधायकों को भटकाने की कोशिश की गई है। महाराष्ट्र में सियासी संकट जरूर है, लेकिन कोई न कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा। सरकार गिराने की साजिश हो रही है।
बकौल शरद पवार, एकनाथ शिंदे ने हमें कभी नहीं बताया कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं... यह शिवसेना का आंतरिक मामला है, वे जो भी तय करें हम उनके साथ हैं। हमें नहीं लगता कि सरकार में बदलाव की कोई जरूरत है।
कांग्रेस में भी बगावत की आहट है। आशंका जताई जा रही है कि एक मंत्री समेत 10 विधायक नाराज हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं।
शिवसेना ने अपने दो बडे नेताओं को सूरत भेजा है ताकि बागी विधायकों के मनाने की कवायद की जा सके। इस बीच, खबर यह भी है कि भाजपा अपने 106 विधायकों को मुंबई से अहमदाबाद शिफ्ट कर सकते हैं। पार्टी अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए यह कदम उठाने पर विचार कर रही है। वहीं खबर है कि शरद पवार किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
सूरत में बागी विधायक नितिन देशमुख की तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द की शियाकत के बाद सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नितिन देशमुख शिवसेना से विधायक हैं।
महाराष्ट्र की ताजा स्थिति को लेकर दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई। करीब 30 मिनट की चर्चा के बाद दोनों नेता एक गाड़ी में बैठकर उपराष्ट्रपति के घर पर गए। इस तरह दिल्ली में भी बैठकों का दौर जारी है।
फोटो: सूरत की होटल में मौजूद विधायकों की लिस्ट
संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस: पूरे मामले में करीब पौने 11 बजे संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, जब तक महाराष्ट्र में शिवसेना है, अस्थिरता नहीं आएगी। शिवसेना का कोई नेता ऐसा नहीं है जो बिक जाए। भाजपा यह साजिश रच रही है।
देवेंद्र फडणवीस को आज नासिक में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन वे इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके बाद खबर आई कि फडणवीस दिल्ली पहुंच गए हैं।
यहां भी क्लिक करें: क्या गिर जाएगी उद्धव ठाकरे सरकार, समझिए महाराष्ट्र विधानसभा का पूरा गणित
महाराष्ट्र कांग्रेस में बगावत की आशंका: महाराष्ट्र कांग्रेस में बगावत है। उनकी नाराजगी उद्धव सरकार से है। कहा जा रहा है कि बाला साहेब थोराट इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच, कांग्रेस ने महाराष्ट्र के अपने सभी बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है।
दिल्ली में हैं शरद पवार: शरद पवार दिल्ली में हैं। उन्होंने भी अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है ताकि मौजूदा हालात पर बैठक की जा सके।
एकनाथ शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई: पुणे में एकनाथ शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि शिंदे की बगावत की खबरें सुनकर शिवसैनिक उनके घर के बाहर जमा हो सकते हैं। परिवार को भी सुरक्षा दी जा रही है।
भाजपा की बड़ी जीत, देवेंद्र फडणवीस का कद बढ़ा: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा अपनी सभी 5 सीटें जीतने में कामयाब रही। शिवसेना को 2, तो एनसीपी को 2 सीट मिली। एमएलसी चुनावों में क्रॉस वोटिंग हुई, जिसका फायदा भाजपा को पहुंचा। परिणाम आने के बाद महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस की तारीफ कर रहे हैं। (यहां भी क्लिक करें: महाराष्ट्र MLC चुनाव में वोटों की सेंधमारी, जानिए 10 सीटों का फाइनल रिजल्ट)
- Devanjan Bose (@Devanjan_Bose) 20 June 2022
- वैभव द्विवेदी🇮🇳 💯%followback (@vaibhavvabs) 20 June 2022
- Nitin Jadhav (@nitinMB3EE) 20 June 2022
- Ameya Sathaye (@Ameya_Sathaye) 17 June 2022
The real strength of Shiv Sena This is Shiv Sainik! @AUThackrey #UddhavThackeray to #Shivsena
- Vaibhav Ramdas Jadhav वैभव रामदास जाधव (@VRJadhav) 8 June 2022
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close