Mumbai Building Collapse: मुंबई के कुर्ला इलाके में बीती रात 4 मंजिला इमारत ढहने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 19 पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। उधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में मरनेवालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अफसोस जताया है।
घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने पहले ही इमारत को खतरनाक बताते हुए खाली करने का नोटिस दिया था, लेकिन लोगों ने इमारत खाली नहीं की। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। इमारत का एक हिस्सा खतरनाक स्थिति में है। यहां से लोगों को बीती रात ही हटा लिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। राहत तथा बचाव कार्य का जायजा लिया।
#WATCH Four-storey building collapse in Kurla, Mumbai | 1 more rescued alive. Rescue operation on. No confirmation on how many people still trapped: Ashish Kumar, NDRF Deputy Commandant
Total 8 people rescued so far, as per BMC pic.twitter.com/5X1WIPHTiT
— ANI (@ANI) June 28, 2022
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close