Navjot Singh Sidhu News: क्रिकेटर, राजनेता, जज और कमेंटेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू अब क्लर्क बन गए हैं। उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल में मुंशी वाला काम सौंपा गया है। पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की ड्यूटी जेल के दफ्तर के कामकाज में लगाई गई है। उन्हें 34 साल पुराने रोड रेज केस में 1 साल की कैद हुई है। जेल के अंदर नवजोत की सुरक्षा प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती है। जिस कारण उन्हें यह जिम्मा दिया गया है।
बैरक में करेंगे काम
नवजोत सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए वह बैरक से ही काम करेंगे। उन्हें हर दिन जेल दफ्तर की फाइलें दी जाएंगी। उनकी ड्यूटी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगी। वह कभी भी फाइलों का काम कर सकते हैं।
तीन महीने नहीं मिलेगा वेतन
सिद्धू को काम के बदले कोई पैसा नहीं मिलेगा। उन्हें क्लर्क का कोई अनुभव नहीं है। ऐसे में वह अकुशल कर्मचारी है। तीन महीने बाद उन्हें अर्धकुशल होने पर 30 रुपए प्रतिदिन और कुशल होने पर 90 रुपए दिए जाएंगे।
सुरक्षा के कारण फैक्ट्री में नहीं लगाया
नवजोत सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बामशक्कत कैद दी है। उनसे फैक्ट्री या बेकरी में काम करवाया जा सकता था। हालांकि उनकी सुरक्षा भी चिंता का विषय है। वहां दूसरे हार्डकोर कैदी काम करते हैं। सिद्धू को उनसे दूर रखते हुए दफ्तर में ड्यूटी दी गई है। पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने कहा, सिद्धू पढ़े-लिखे हैं। इसलिए उन्हें क्लेरिकल काम दिया गया है। वह जेल में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close