• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Omicron Variant BF.7: जानिए कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट, भारत में मिले 4 मामले

Omicron Variant BF.7: भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने सभी प्रदेशों को जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 21 Dec 2022 07:34:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Dec 2022 11:01:11 PM (IST)
Omicron Variant BF.7: जानिए कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट, भारत में मिले 4 मामले
Omicron Variant BF.7: भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने सभी प्रदेशों को जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Omicron Variant BF.7: चीन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट BF.7 कहर बरपा रहा है। यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। बीजिंग में करीब 70 फीसदी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। धीरे-धीरे मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यहां हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे भारत समेत कई देश अलर्ट हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि फिर से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैल सकता है।

गुजरात और ओडिशा में मिला केस

भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। भारत सरकार ने सभी प्रदेशों को जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कोरोना संक्रमण को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बीच भारत में भी ओमिक्रोन के नए वेरिएंट का पता चला है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में बीएफ.7 और बीएफ 12 वेरिएंट से संक्रमित तीन मरीज सामने आए थे। इन मरीजों का होम आइसोलशन में इलाज किया गया और पूरी तरह से ठीक हो गए। वहीं ओडिशा से एक मामला सामने आया है।


naidunia_image

कितना खतरनाक है BF.7 वेरिएंट?

एंटी टास्क फोर्स के सीनियर सदस्य एवं कोविड वैक्सीन अभियान के प्रमुख डॉ. एन.के.अरोड़ा ने कहा कि भारत को चीन के हालात को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होंगी। हालांकि सतर्क रहना होगा। भारत में टीकाकरण किया गया है। यह लोगों में वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

naidunia_image

BF.7 के लक्षण

इसके लक्षण ओमिक्रोन के पुराने वेरिएंट जैसे ही हैं। संक्रमित होने पर गले में संक्रमण, बदन दर्द और बुखार हो जाता है।

ऐसे करें बचाव

बदलते मौसम के कारण अधिकांश लोगों को सर्दी और बुखार की शिकायत हो रही है। यदि आपको लगातार बुखार है और BF.7 के लक्षण हैं, तो तुरंत कोरोना टेस्ट कराना चाहिए। इसके अलावा बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अपना ख्याल रखना चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।