PM Modi in Bhilwara Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने यहां गुर्जर समाज के लोक देवता भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लिया और सभा को भी संबोधित किया।

फोटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलसेरी डूंगरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Image

Image

Image

Image

भीलवाड़ा रैली में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज इस पावन अवसर पर भगवान देवनारायण जी का बुलावा आया... और जब भगवान देवनारायण का बुलावा आया तो मैं भी उपस्थित हो गया।

आज कोई प्रधानमंत्री नहीं आया है... आप ही की तरह, पूरे भक्तिभाव से मैं भी एक सामान्य यात्री की तरह यहां आया हूं। भगवान देवनारायण और जनता जनार्दन का दर्शन कर मैं धन्य हो गया हूं।

भारत के हम लोग, हजारों साल पुराने अपने इतिहास अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। भारत को भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से तोड़ने के बहुत प्रयास हुए लेकिन भारत को कोई भी ताकत समाप्त नहीं कर पाई।

भारत केवल एक भू-भाग नहीं है बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और संभावनाओं की एक अभिव्यक्ति है। आज भारत अपने भविष्य की नींव रख रहा है इसके पीछे जो सबसे बड़ी प्रेरणा है... वो प्रेरणाशक्ति हमारे समाज की शक्ति है, जन-जन की शक्ति है।

श्री देवनारायण जी भगवान ने समाज में समरसता के भाव को फैलाया, समाज को एकजुट किया, एक आदर्श व्यवस्था कायम करने की दिशा में काम किया। यही कारण है कि समाज के हर वर्ग में उनके प्रति श्रद्धा और आस्था है।

इसी लिए भगवान देवनारायण लोकजीवन में परिवार के मुखिया की तरह हैं। उन्होंने हमेशा सेवा और जन कल्याण को सर्वोच्चता दी।

इसी साल है राजस्थान विधानसभा चुनाव

करीब 3 महीने में प्रधानमंत्री का यह दूसरा राजस्थान दौरा होगा। इससे पहले वह नवंबर में बांसवाड़ा में स्थित आदिवासियों के धार्मिक स्थल बेणेश्वर धाम में आए थे। अब मालासेरी डूंगरी में आएंगे। करीब दस माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

देश में गुर्जर वोट बैंक कितना है

देशभर में गुर्जर की संख्या करीब आठ करोड़ है। प्रदेश में ये 60 लाख हैं। 11 लोकसभा एवं 35 से 40 विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज का प्रभाव है। 33 में से 12 जिलों में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं।

बीते विस चुनाव में कांग्रेस ने गुर्जर समाज के 12 नेताओं को टिकट दिया था, जिनमें आठ जीते थे। भाजपा ने नौ गुर्जर नेताओं को प्रत्याशी बनाया था, जिनमें से एक भी चुनाव नहीं जीत सका था। अगले साल लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। इसका सीधा फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

गुर्जर वोट बैंक पर कांग्रेस की भी नजर

राजस्थान की सत्तासीन कांग्रेस सरकार भी इससे अच्छी तरह वाकिफ है। गुर्जर वोट बैंक को साधने के सरकार ने देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित किया है। यह मंदिर कई राज्यों में रहने वाले गुर्जर समाज का बड़ा आस्था का केंद्र है।

Posted By: Arvind Dubey

देश
देश
 
google News
google News