PM Modi Roadshow Ahmedabad: गुजरात में पहले दौर के मतदान के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उमड़े। इस दौरान एक एंबुलेंस के लिए भी उन्होंने अपना काफिला रोककर उसे जाने का रास्ता दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में खुली कार में ग्रांड रोड शो किया। लाखों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए सडकों पर उतरे। अब तक के सबसे बडे 49 किमी लंबे रोड शो की घोषणा भाजपा ने चंद घंटों पहले ही की थी इसके बावजूद अहमदाबाद के सडकों पर महिला, पुरुष, युवा व बच्चों का भारी जनसैलाब उमडा जो देर शाम तक जमा रहा।
भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता के दिन ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश में रोड शो का रिकार्ड तोडते हुए अहमदाबाद की 13 व गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट वाले इलाकों में ग्रांड रोड शो किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रोड शो के दौरान एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। गुरुवार शाम को यह रोड शो नरोडा गाम क्षैत्र से शुरु हुआ जो नरोडा पाटिया, हीरावाडी, बापूनगर, खोडियार नगर, खोखरा सर्कल, चंद्रनगर, जीवराज पार्क, शिवरंजनी चार रास्ता, हेल्मेट चार रास्ता, एईसी चार रास्ता, प्रभात चौक, पाटीदार चौक, अखबार नगर सर्कल, व्यासवाडी, साबरमती, विसत होते हुए चांदखेडा पहुंचा। रोड शो के दौरान अहमदाबाद के हवाई क्षैत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने पूरे मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गुजरात पुलिस ने चप्पे चप्पे पर सुरक्षा पॉइंट बनाकर क्राउड मैनेजमेंट किया। प्रधानमंत्री की कार के साथ साथ एसपीजी के अधिकारी दौडते नजर आए उधर गुजरात पुलिस के जवान सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करते रहे। सुरक्षा अधिकारियों को इस रोड शो के दौरान भारी मशक्कत करनी पड़ी।
डबल इंजन की सरकार का अर्थ है...
दोहरा लाभ,
दोहरा प्रयास और
दोहरा परिणाम।
- पीएम @narendramodi #गुजरात_बोले_भाजपा_फिरसे pic.twitter.com/cuc5glzMBS
— BJP (@BJP4India) December 1, 2022
#WATCH | Endless enthusiasm on the streets as Prime Minister Narendra Modi holds roadshow in Gujarat's Ahmedabad pic.twitter.com/jHrWoWckhd
— ANI (@ANI) December 1, 2022
#WATCH | Fireworks adorn the sky in Gujarat's Ahmedabad during Prime Minister Narendra Modi's roadshow#GujaratElections pic.twitter.com/dZpz6KT4aV
— ANI (@ANI) December 1, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Ahmedabad, Gujarat
(Source: DD)#GujaratElections pic.twitter.com/3KqndXSE1g
— ANI (@ANI) December 1, 2022
Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in
Ahmedabad, Gujarat#GujaratElections pic.twitter.com/jTGY1lctdO
— ANI (@ANI) December 1, 2022
भाजपा इस बार गुजरात में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है।
साणंद, गुजरात में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah द्वारा किए गए रोड शो में जनता का यह अपार उत्साह और समर्थन सुनिश्चित कर रहा है कि भाजपा प्रचंड बहुमत पाने जा रही है। pic.twitter.com/Cl4fa3oZXc
— BJP (@BJP4India) December 1, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi stopped his convoy to give way to an ambulance during his massive roadshow in Gujarat's Ahmedabad.
(Source: DD) pic.twitter.com/3GJBuCDqFN
— ANI (@ANI) December 1, 2022
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का
दुनिया का सबसे बड़ा रोड शो#गुजरात_बोले_भाजपा_फिरसे pic.twitter.com/p4u0DklW9P
— BJP (@BJP4India) December 1, 2022
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close