Pre Monsoon Rains High Alert । मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते केरल में प्री मानसून गतिविधि शुरू हो चुकी है और इस कारण से केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। देश में कई राज्य जहां लू और भीषण गर्मी के चपेट में है, वहीं दूसरी ओर असम में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात है और कई इलाकों में भूस्खलन के कारण घर तबाह हो गए हैं। असम के 6 जिलों में बाढ़ से करीब 25,000 लोग प्रभावित हैं।
Assam | Incessant rains triggered landslides in several parts of the Dima Hasao district yesterday
Landslides reported so far from 12 villages in Dima Hasao district. Around 80 houses are severely affected, 3 people dead in Haflong area: Assam State Disaster Management Authority pic.twitter.com/KgXnMUJmA2
— ANI (@ANI) May 15, 2022
केरल के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल में प्री मानसून गतिविधियों के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने केरल के 6 जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल के तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। केरल के तटीय और पहाड़ी इलाकों में बाढ़ का अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मछुआरों के भी समुद्र में जाने से पहले सतर्कता रखने के लिए कहा गया है।
असम, मेघालय व अरुणाचल में भारी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि असम और पड़ोसी राज्यों मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन होने के कई घर तबाह हो गए हैं।
असम में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि दीमा हसाओ के कुल 12 गांव भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। यहां 3 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा घर तबाह हो गए। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 6 जिलों में कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नागांव और कामरूप इलाकों में बीते 94 साल में पहली बार ऐसी बाढ़ देखी गई है। असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1732.72 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close
- # Assam Flood
- # Kerala Rainfall Alert
- # Pre Monsoon Rains
- # weather Alert
- # Heavy rain in Kerala
- # pre monsoon
- # landslides in Assam
- # destroyed houses
- # Rain and Flood
- # केरल में भारी बारिश
- # असम में बाढ़
- # monsoon 2022
- # monsoon update 2022
- # monsoon news
- # monsoon in india
- # मानसून कब आएगा
- # भारत में मानसून
- # मानसून 2022
- # monsoon in kerala 2022
- # monsoon in india 2022
- # IMD Weather Update
- # monsoon forecast 2022
- # दक्षिण पश्चिम मानसून
- # अरब की खाड़ी
- # बंगाल मानसून