अयोध्या Ram Mandir Bhumi Pujan । राम मंदिर भूमि पूजन के लिए साध्वी ऋतंभरा भी पांच अगस्त को अयोध्या पहुंचेगी। इस बीच सोशल मीडिया पर साध्वी ऋतंभरा के एक डांस करता वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर साध्वी ऋतंभरा डांस करके अपनी खुशी जता रही है। वीडियो में साध्वी ऋतंभरा के साथ कुछ अन्य साथी भी दिखाई दे रहे हैं, जो साध्वी के साथ डांस कर रहे हैं।
*अयोध्या जाते समय, दीदी माँ ऋतम्भरा की प्रसन्नता🚩🚩🙏🏻 #Ayodhya #सबके_राम #RamMandir #AyodhyaBhoomipoojan pic.twitter.com/JxUb7XYScl
— arvind dubey (@arvindind) August 4, 2020
हालांकि साध्वी ऋतंभरा का डांस करता यह वीडियो कब का है। इस बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि साध्वी ऋतंभरा राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी थी और विवादित ढांचा गिराने के मामले में आरोपी भी थी। साध्वी ऋतंभरा ने हमेशा खुलकर राम मंदिर निर्माण की पैरवी की थी।
हाल ही साध्वी ऋतंभरा तब भी चर्चा में रही, जब उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख जनक लालकृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी को राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर सवाल उठाया था। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि बिना बुनियाद के शिखर चमका नहीं सकते हैं।
हालांकि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी को स्वास्थ्यगत और कोरोना संक्रमण जैसे कारणों से आमंत्रित नहीं किया गया। दोनों नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
LIVE Ram Mandir Bhoomi Pujan : संबंधित खबर पढ़ने के लिए हैडिंग पर क्लिक करें
दूरदर्शन पर राम मंदिर पर भूमि पूजन का सीधा प्रसारण, अपने मोबाइल पर यहां देखें

Ram Mandir Bhumi Pujan से पहले PM Modi लगाएंगे पारिजात का पौधा, जानिए क्या है इसका महत्व
सोशल मीडिया में आई बधाईयों की बाढ़, लोग मना रहे दिवाली, कर रहे यह अपील
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Ram Mandir Bhumi Pujan
- #Sadhvi Ritambhara dancing
- #Sadhvi Ritambhara Ayodhya
- #Sadhvi Ritambhara VIDEO Viral
- #Ram Mandir Bhumi Pujan
- #Ram Mandir Bhoomi Pujan LIVE
- #Ayodhya Ram Mandir Bhoomi
- #Ayodhya Ram Mandir
- #अयोध्या राम मंदिर
- #राम मंदिर भूमि पूजन
- #राम मंदिर पीएम मोदी
- #Ayodhya ram janmabhoomi updates