Republic Day 2022 Live Updates: राजपथ पर सैन्य शक्ति के बाद अब दिखी संस्कृति की झलक, देखें Photo
राजधानी दिल्ली में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है।
Updated: | Wed, 26 Jan 2022 12:34 PM (IST)
फॉन्ट साइज़ बदलें
Republic Day 2022 Live Updates। पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा फहराया। आज सुबह उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। वहीं लद्दाख में भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए शहीद जवानों को याद किया। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपने काफिले के साथ राजपथ पर पहुंच चुके हैं और गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है।
17 जगुआर ने दिखाया करतब
अमृत फोर्मेशन, जिसमें 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन. पी. वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने किया।
#WATCH अमृत फोर्मेशन जिसमें 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन. पी. वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने किया।
रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य। इस फोर्मेशन में 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर और 2 ALH रुद्र हेलीकॉप्टर ने भाग लिया था। इस फोर्मेशन का नेतृत्व 301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस के कर्नल सुदीप्तो चाकी ने किया था।
#WATCH रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य। इस फोर्मेशन में 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर और 2 ALH रुद्र हेलीकॉप्टर ने भाग लिया था। इस फोर्मेशन का नेतृत्व 301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस के कर्नल सुदीप्तो चाकी ने किया था।
गणतंत्रदिवस परेड में गोवा की झांकी 'गोअन विरासत के प्रतीक' पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आज़ाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है।
पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।
हरियाणा की झांकी ने गणतंत्रदिवस परेड में हिस्सा लिया। हरियाणा का थीम 'खेल में नंबर वन' है।
गणतंत्रदिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।
गणतंत्रदिवस परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तक्नीक दिखाई है।
भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।
दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।
वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने निवास स्थान पर 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमें आज के दिन उन वीर जवानों और शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए जिसकी वजह से हमें देश की आज़ादी मिली। मैं उन सब को श्रद्धांजली अर्पित करता हूं।
उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। #RepublicDaypic.twitter.com/mjY7FoqCZl
#WATCH लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। #RepublicDaypic.twitter.com/VcZPhY57p0
भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फहराया तिरंगा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
दिल्ली में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर निगरानी
इधर राजधानी दिल्ली में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। तस्वीरें मिंटो रोड की हैं। दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबलों के जवान तैनात है। इस दौरान सुरक्षाकर्मी सड़कों पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश के आशंका पहले ही जताई थी और दिल्ली से कुछ असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार भी किया था।
दिल्ली: 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। तस्वीरें मिंटो रोड की हैं। #RepublicDaypic.twitter.com/sCcYN7Y7e8
भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी। इसके अलावा अन्य देशों से भी भारत को गणतंत्र दिवस के लिए शुभकामना संदेश मिले हैं।
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी। #RepublicDaypic.twitter.com/8pKnvLAspF
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK