Satyendar Jain Health Update: दिल्ली के पूर्व स्वास्थय मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां से उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। जैन चक्कर आने के कारण वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े थे। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैन को पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आप नेता 31 मई 2022 से जेल में है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन इस वक्त तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं। गुरुवार सुबह छह बजे मेडिकल जांच कक्ष के बाथरूम में उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया था। तिहाड़ के डॉक्टर ने उनकी जांच की। जैन ने अपनी पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सत्येंद्र जैन को स्पाइनल प्रॉब्लम
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी की भी सर्जरी होगी। एक हफ्ते में यह तीसरी बार है जब जैन को अस्पताल लाया गया है। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उस समय वे रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रहे थे। इससे पहले उन्हें 20 मई को भी दीन दयाल अस्पताल लाया गया था।
सत्येंद्र जैन ने 35 किलो वजन हुआ कम
सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका वजन 35 किलो कम हुआ है। वे मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित हैं। इन सब घटनाओं से सत्येंद्र जैन गहरे अवसाद में हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन को पत्र भी लिखा था।
Posted By: Kushagra Valuskar
- # satyendar jain
- # satyendar jain health update
- # satyendar jain hospitalized
- # सत्येंद्र जैन
- # naidunia