प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जब कोई शुभ कार्य हो रहा होता है तो काला टीका लगाने की परंपरा है। इसलिए जब इतनी सारी शुभ चीजें हो रही हैं तो कुछ लोगों ने काला टीका लगाने की जिम्मेदारी ले ली है। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान दिए गए बयानों पर राजनीतिक घमासान के बीच आई है। मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा, राहुल ने कहा था कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। दूसरी तरफ भाजपा ने उन पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने और विदेशी हस्तक्षेप की मांग करने का आरोप लगाया था। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ रही है। शासन में मानवीय स्पर्श से लोकतंत्र मजबूत होता है।

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

मोदी ने कहा कि दुनिया के प्रमुख अर्थशास्त्री, विश्लेषक और विचारक एक सुर में कह रहे हैं कि यह भारत का समय है। पहले भ्रष्टाचार की खबरें हेडलाइन बनती थी। अब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की खबर आती है। हमने शासन को मानवीय स्पर्श दिया है। पहले चुनाव के मद्देनजर किसानों के कर्ज माफ होते थे। हमारी सरकार में छोटे किसानों को किसान निधि से लाभ हुआ।

भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली आर्थिकी

मोदी ने कहा कि एक नया इतिहास बन रहा है। भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली आर्थिकी है। साल 2023 में ऐतिहासिक बजट पेश हुआ। दुनिया में भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है। पीएम के मुताबिक, पहले ब्लास्ट और नक्सली हमले की खबर आती थी।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की खास बातें

- देशवासियों में विश्वास उत्पन्न हुआ है कि सरकार को उनकी परवाह है। सरकार ने तेजी से गरीबों को बैंकिग सिस्टम से जोड़ा। जब सबका प्रयास होता है, तो कोई समस्या नहीं रहती।

- हमने शासन में मानवीय संवेदनाओं का ख्याल रखा। आज पैसा सीधे गरीब के खाते में जाता है। आज गरीबों का पक्का मकान बनाया जा रहा है। गरीबों के बने घर महिलाओं के नाम से दिए गए हैं।

- आज शांति, विकास की खबर आती है। भारत का श्रीअन्न दुनिया में पहुंच रहा है। आज प्रामिस के साथ परफार्मेंस भी जुड़ गया है।

- भारत इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। भारत इस समय दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डाटा कंज्यूमर है।

Posted By:

देश
देश
  • Font Size
  • Close