Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार ने लड़कियां के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुवात की है। माता-पिता इस स्कीम में निवेश कर अपनी लाड़ली का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में अपने बेटियों के नाम पर कोई भी शख्स अकाउंट खुलवा सकता है। सुकन्या योजना में लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने निवेश किया जाता है। इस योजना में निवेश करने पर 7.6 फीसद की दर से वार्षिक ब्याज का लाभ मिलता है। लोग इसमें 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। परिजन अधिकतम दो बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में खाता खुलवा सकते हैं।
कैसे खुलवाएं खाता?
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में लड़की के 18 साल की उम्र होने के बाद शिक्षा के लिए उसके अकाउंट से 50 फीसद तक पैसे निकाल सकते हैं। वहीं गंभीर बीमारी होने पर खाते को पांच साल बाद बंद कर निकासी की जा सकती है।
कौन कर सकता है निवेश?
इस योजना में अपनी बेटी के नाम माता-पिता अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। अभिभावक एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवा सकते हैं। हालांकि जुड़वा होने पर तीन के लिए अकाउंट खुलवाने का नियम है। बेटियों के जन्म से 10 साल की आयु तक इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है।
बेटी बनेगी करोड़पति
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में माता-पिता बेटी के जन्म के एक वर्ष बाद अकाउंट खुलवा सकते हैं। अगर इस खाते में हर महीने 12 हजार 500 रुपए या सालाना 1.5 लाख रुपए निवेश किया जाएं। ऐसे में लड़की के 21 साल के पूरे होने पर कुल 63.7 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं माता-पिता अलग-अलग पैसा जमा करेंगे तो लाड़ली को 21 साल पूरे होने पर 1.27 करोड़ रुपए मिलेंगे।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #sukanya samriddhi yojana
- #sukanya samriddhi yojana benefits
- #sukanya samriddhi yojana rate of interest
- #sukanya samriddhi yojana interest rate 2021
- #sukanya samriddhi yojana news
- #sukanya samriddhi yojana in hindi
- #sukanya samriddhi yojana calculator
- #sukanya samriddhi yojana age limit
- #national news
- #top news
- #specialstory