Tamil Nadu News: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने दस महीनों से अपनी 13 वर्षीय बेटी का यौन शोषण करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक 44 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की। जब उसके रिश्तेदार उसे सरकारी वेल्लोर मेडिकल कॉलेज ले गए, तो डॉक्टर ने बताया कि वह प्रेगनेंट है।

बच्चे को दिया जन्म

लड़की ने 2 अगस्त को एक बच्चे को जन्म दिया। मेडिकल टीम ने बाल कल्याण समिति को घटना की जानकारी दी। जिसने वेल्लोर की महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि पिता पिछले 10 महीनों से उसके साथ गंदा काम कर रहा था।

पिता ने दी थी जान से मारने की धमकी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के माता-पिता अलग हो गए थे। वह और उसका भाई अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। लड़की हर दिन अपने पिता पास खाना देने जाती थी। जांच के दौरान मासूम ने खुलासा किया कि पिता ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी को वेल्लोर की ऑल महिला पुलिस ने अरेस्ट किया था। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Posted By: Shailendra Kumar

देश
देश