Tunnel collapses in Ramban: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बीती रात भीषण हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल) का हिस्सा ढहने से कुछ लोगों के दबने की सूचना है। अब तक एक की मौत हुई है। आशंका है कि 9 लोग दबे हो सकते हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। घटना की जानकारी देते हुए रामबन कमिश्नर ने बताया, रामबन के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खूनी नाला पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढह गया। 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक व्यक्ति को बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक सर्वे टीम भी पहुंची थी। आशंका है कि सर्वे टीम के सदस्य भी दबे हो सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के अनुसार, मैं लगातार डीसी के संपर्क में हूं। करीब 10 मजदूर मलबे में दबे। अन्य 2 को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जारी है। नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
#WATCH | Rescue operation underway at Khooni Nala, Jammu–Srinagar National Highway in the Makerkote area of Ramban, where a part of an under-construction tunnel collapsed late last night; 6 to 7 feared trapped. pic.twitter.com/3LmZF0ctrm
— ANI (@ANI) May 20, 2022
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close