Vani Jairam Passes Away: पद्म भूषण से सम्मानित वाणी जयराम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे चेन्नई स्थित अपने आवास पर मृत पाई गईं। गायिका को गणतंत्र दिवस 2023 से पहले भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अभी मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर अपडेट हो रही है....

वीडियो स्टोरी: देखिए आज की अन्य बड़ी खबरें

दुनियाभर के नेताओं में टॉप पर Modi, Joe Biden और Rishi Sunak रह गए काफी पीछे: पिछले साल की तरह इस साल भी Prime Minister Narendra Modi को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर चुना गया है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'The Morning Consult' के सर्वे में PM Modi अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के 22 देशों के शीर्ष नेताओं को पीछे छोड़ पहले नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden और British PM Rishi Sunak को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वे के मुताबिक, 22 नेताओं में से PM Narendra Modi 78 प्रतिशत के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर 68 प्रतिशत और स्विस राष्ट्रपति एलेन बर्सेट 62 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Pakistan Cricket Shaheen Afridi की दुल्हन बनी Shahid Afridi की बेटी

क्रिकेट जगत में इन दिनों शादियों का दौर जारी है। इसी बीच, खबर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भी आ रही है पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। शाहीन ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह किया है। शाहीन और अंशा का यह निकाह 3 फरवरी को कराची में हुआ।

Posted By: Arvind Dubey

देश
देश
  • Font Size
  • Close