Vasundhara Raje: राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। ताजा खबर भाजपा और वसुंधरा राजे कैंप से है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वसुंधरा कह रही हैं कि किस तरह जनता का प्यार उनके लिए सबकुछ है। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है।

साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा है कि भाजपा सरकार योजना तैयार करती है, उन पर काम शुरू होता है, लेकिन फीता कांग्रेस के नेता काटते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि भाग-भाग कर काम करो तो पांच साल कम पड़ जाते हैं।

‘हम जनता की आशाओं के अनुसार योजनाओं पर काम शुरू करते हैं और कांग्रेस आकर सिर्फ उनके फीते काटने का काम करती है।’

वसुंधरा राजे के वीडियो का मतलब

वसुंधरा राजे द्वारा इस वीडियो को जारी किए जाने के मतलब निकाले जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसके जरिए वसुंधरा ने इस वीडियो के जरिए पार्टी हाई कमांड को मैसेज देने की कोशिश की है। वीडियो चार महीने पुराना है।

वहीं जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाद लगे पोस्टर भी चर्चा में बने रहते हैं। पिछले महीने वहां एक पोस्टर लगा था, जिसमें पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बाएं कोने में थे, जबकि नेता प्रतिपक्ष गुलाब सिंह कटारिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया दाईं ओर थे। होर्डिंग में वसुंधरा राजे नहीं थीं। इस पोस्टर को तत्काल बदला गया और कटारिया और पूनिया के बीच वसुंधरा राजे की तस्वीर लगाई गई।

Posted By: Arvind Dubey

देश
देश
  • Font Size
  • Close