Viral News: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बागलकोट में डॉक्टरों ने 58 वर्षीय मरीज के पेट से 187 सिक्के निकाले हैं। मरीज दयामप्पा मनोरोग से पीड़ित है। उल्टी और पेट में दर्द के बाद परिजन उसे बागलकोट के हनागल श्री कुमारेश्वर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और एंडोस्कोपी की।
पेट से निकाले 187 सिक्के
जांच करने पर पता चला कि उसके पेट में सिक्के हैं। दो घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सिक्के निकाले। डॉक्टर ईश्वर कलबुर्गी ने बताया कि उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराए गए मरीज के शरीर से 187 सिक्के मिल हैं।
मरीज सिजोफ्रेनिया से पीड़ित
उन्होंने कहा कि मरीज दयामप्पा सिजोफ्रेनिया पीड़ित है। पिछले 2-3 महीनों से सिक्के निगल रहा था। इनमें पांच रुपये के 56, दो रुपये के 51 और एक रुपये के 80 सिक्के हैं। इन कॉइंस का वजन 1.5 किलोग्राम है।
मरीज की हालत स्थिर
डॉ. कलबुर्गी ने कहा कि यदि एक सिक्का होता तो हम एंडोस्कोपी के माध्यम से निकाल सकते थे, लेकिन इस केस में कई सारे थे। इसलिए हमें ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें-
कर्नाटक में श्रद्धा जैसा मामला, लिव-इन पार्टनर की हत्या, दीवार में दे मारा प्रेमिका का सिर
महिलाओं के लिए खुशखबरी, ईएमआई पर खरीदें सोने के गहने, जानिए कैसे
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close