Weather Alert : भारतीय मौसम विभाग IMD ने अनुमान जताते हुए कहा है कि कुछ राज्यों में अभी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। कई राज्य ऐसे हैं जहां हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 15 और 16 अक्टूबर को व्यापक बारिश और तटीय कर्नाटक में 17, 18 और 19 अक्टूबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है। 15 अक्टूबर को छिटपुट बारिश और उत्तर-आंतरिक कर्नाटक में 16-19 अक्टूबर तक अलग-थलग बारिश हो सकती है। आईएमडी, बेंगलुरु के सीएस पाटिल के अनुसार दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में 19 अक्टूबर तक बारिश होगी।
झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी
राजधानी रांची और पूरे झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची में दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में गर्जन के साथ एक से दो बार भारी बारिश हो सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान रांची सहित आसपास के इलाकों में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुमला, हजारीबाग, खूंटी, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के सभी जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण ओडिशा के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
इस मौसम में बीमारियों से बचें
चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में स्वाभाविक रूप से संक्रामक व वायरस से जुड़ी बीमारियों का प्रसार होता है। इससे बचाव के लिए अपने घरों व आसपास स्वच्छता के प्रति सजग रहना तथा कहीं भी पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए। इसके अलावा खान, पान रहन सहन में भी मौसम के अनुसार बदलाव करना जरूरी है।
#Flood | बाढ़ के दौरान उलझन में न रहें, जानिए बाढ़ से सावधानी बरतने के तरीके।
समझदार वही जो रखे तैयारी! pic.twitter.com/85xPuZauDC
— NDMA India | राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 🇮🇳 (@ndmaindia) October 3, 2020
Widespread rain on Oct 15&16 & scattered rain on 17, 18&19 Oct in Coastal Karnataka. Scattered rain on Oct 15 & isolated rain from Oct 16-19 in North-interior Karnataka. Scattered rain till Oct 19 in South-interior Karnataka. Light rain in Bengaluru city: CS Patil, IMD, Bengaluru pic.twitter.com/RH3wptGTCx
— ANI (@ANI) October 15, 2020
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे