Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 7-9 अगस्त तक पश्चिम और मध्य भारत में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वर्तमान में दक्षिणी राज्य केरल भारी वर्षा का सामना कर रहा है। आईएमडी ने 8 अगस्त तक व्यापाक बारिश का अलर्ट जारी की है। केरल में दो हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में है। अब तक बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है।
इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और कर्नाटक सहित साउथ प्रायद्वीप में तीव्र बारिश जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना जताई है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार मानसून की ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक सर्कुलेशन कर्नाटक के मध्य भाग पर है। वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर बना हुआ है।
मौसम विभाग का अपडेट
6 अगस्त को कर्नाटक में, 9 अगस्त तक तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।
6-9 अगस्त के दौरान मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
6 अगस्त को झारखंड और 6-9 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ व्यापाक रूप से बारिश हो सकती है।
9 अगस्त तक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश संभव है।
पिछले 24 घंटों में मौसम गतिविधियां
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मिजोरम, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
वहीं तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तटीय ओडिशा और बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है।
Daily Weather Video (Hindi) 06.08.2022:
You Tube Link: https://t.co/jIZK2wgyZP
Facebook Link: https://t.co/gSGlCCSnJK
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 6, 2022
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close