Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में धीरे-धीरे ठंड का असर कम होता जा रहा है और दिन के वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। IMD ने अनुमान जताया है कि दिल्ली-एनसीआर इलाके में एक हफ्ते के भीतर तापमान में इजाफा होगा और ठंड का असर कम हो जाएगा। इस दौरान बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर के आसपास तापमान में 9-10 डिग्री सेल्सियस वृद्धि का अनुमान लगाया है।
इन इलाकों में राहत नहीं
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारत के उत्तरी इलाकों में तापमान और गिरने की आशंका है। हिमालयी क्षेत्रों, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में कमी आने की उम्मीद है। दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र और राष्ट्रीय राजधानी
दिल्ली के आसपास के इलाकों में तापमान में कुछ डिग्री का इजाफा हो सकता है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। लगभग 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। IMD ने कहा कि दिल्ली में सुबह के वक्त तापमान के 9-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं शाम के वक्त दिल्ली का पारा 23-24 डिग्री के आस पास रह सकता है। कम से कम एक सप्ताह तक बारिश की उम्मीद नहीं है, इसलिए ठंड से राहत रहेगी।
उत्तराखंड में हिमस्खलन की आशंका
उत्तराखंड में फिलहाल नहीं हो रही, लेकिन ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फीली हवाओं के चलने की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड के चार जिलों के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की संभावना चेतावनी जारी की गई है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # Weather Update
- # Delhi-NCR
- # relief from cold
- # rain
- # snowfall
- # avalanche
- # warning
- # Uttarakhand weather
- # severe cold
- # speculation
- # northern India
- # warning
- # heavy snowfall
- # hilly areas
- # Weather
- # Update
- # IMD
- # Heavy Rain
- # cold wave
- # cold
- # wet spell
- # prediction
- # Temperature
- # humidity
- # India
- # thunderstorm
- # मौसम
- # अपडेट
- # आईएमडी
- # बारिश
- # तापमान
- # आर्द्रता
- # अनुमान