Weather Update: अगले दो-तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाली तूफान की आशंका बन रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र जल्द चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। बुधवार तक यह बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में पहुंच जाएगा और इसके प्रभाव की वजह से 8 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और इससे सटे आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। गुरुवार तक तमिलनाडु के पूर्वी तट पर तेज हवाएं चलेंगी और शुक्रवार दोपहर तक पुडुचेरी में तूफान के प्रभाव से भारी बारिश होगी।
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के सात जिलों में 7 दिसंबर की रात से तेज बारिश की संभावना है। पुडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर भी 7 दिसंबर को भारी बारिश की आसार हैं। वहीं 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 6 दिसंबर की शाम तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 दिसंबर को लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार में बारिश हो सकती है। इन दो दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और इससे सटे केरल, माहे, दक्षिण आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की या मध्यम वर्षा के आसार हैं। जबकि उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह
आईएमडी ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक (8 दिसंबर तक) बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के पास न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा, 7 से 9 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों और मन्नार की खाड़ी से भी बचने की सलाह जारी की गई है। आईएमडी की मानें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ इस हफ्ते के आखिर तक जम्मू-कश्मीर को भी प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य दिसंबर तक अधिकतम तापमान, अधिकतर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा होगा। उसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # Weather Update
- # cyclonic storm
- # IMD
- # alert
- # heavy rain
- # Weather Update
- # IMD
- # Heavy Rain
- # wet spell
- # very likely
- # prediction
- # Temperature
- # humidity
- # India
- # thunderstorm
- # मौसम
- # अपडेट
- # आईएमडी
- # बारिश
- # भारी बारिश
- # तापमान
- # आर्द्रता
- # मध्यम से भारी बारिश
- # अनुमान