Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत पर पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे और तेज हवाएं चलीं, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं चंडीगढ़ समेत कई हिस्सों में बारिश भी हुई। मंगलवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी दिखी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को भी दिल्ली में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 से 27 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। राजस्थान के उत्तरी इलाके और मध्य प्रदेश में 25 से 27 के बीच गरज के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात की संभावना है।
सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की इस तब्दीली की वजह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। इसके अलावा 27 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत पर देखने को मिलेगा। इससे 27 से 29 जनवरी तक मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
यूपी में भी असर
पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर भारत के मौसम पर दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार रात से बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश को जल्द इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # Weather Update
- # weather forecast
- # Rain
- # Delhi-NCR
- # wetern disturbance
- # severe cold
- # speculation
- # northern India
- # warning
- # heavy snowfall
- # hilly areas
- # Weather
- # Update
- # IMD
- # Heavy Rain
- # cold wave
- # cold
- # wet spell
- # prediction
- # Temperature
- # humidity
- # India
- # thunderstorm
- # मौसम
- # अपडेट
- # आईएमडी
- # बारिश
- # तापमान
- # मध्यम से भारी बारिश
- # अनुमान