चेन्नई। दुनियाभर में अजीबोगरीब चीजों की कोई कमी नहीं है और इनमें रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। आपने कभी नमक तो कभी बर्फ से बने होटलों की खबरें सुनीं होंगी। इसके साथ ही दुनिया भर में अलग-अलग थीम पर कई रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। इनमें से ही एक है भारत के चेन्नई में बना 'कैदी किचन'। इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यह रेस्टोरेंट जेल की थीम पर बनी हुई है।

चेन्नई के मायलापोर स्थित इस कैदी किचन में पुलिसकर्मियों की तरह दिखने वाले वेटर खाने का ऑर्डर लेते हैं और कैदी की पोशाक वाले वेटर खाना परोसने का काम करते हैं। यहां की टेबल-कुर्सियां भी जेल में दिखने वाले फर्नीचर जैसे ही हैं। इस रेस्टोरेंट के अंदर पहुंचते ही लोगों को यह लगता है कि वे एक जेल में पहुंच गए हैं। केवल थीम ही नहीं बल्कि यहां का खाना भी लजीज है।

इसके साथ ही यहां की एक खासियत यह भी है कि यह पूरी तरह शाकाहारी है और यहां शराब भी नहीं परोसी जाती। 'कैदी किचन' के निदेशक रोहित ओझा का कहना है कि उनका उद्देश्य इस थीम के जरिये लोगों को कानून की अहमियत बताना और अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए 'कैदी किचन' के अंदर की तस्वीरें...

Posted By:

देश
देश
  • Font Size
  • Close