Bengal Election : बंगाल के दौरे पर आई केंद्रीय चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने यहां कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर नाराजगी जताते हुए गुरुवार को आला पुलिस अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन्हें आगाह करते हुए यह भी कहा कि आयोग को पता है कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर उसे क्या करना है।राज्य के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) ज्ञानवंत सिंह आला पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक ज्ञानवंत सिंह की तरफ से बंगाल की कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर जो रिपोर्ट पेश की गई, आयोग ने उसे अपूर्ण पाया। आयोग के सदस्यों ने इसके बाद ज्ञानवंत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों से कई सवाल किए। पूछा कि जिन लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में गैरजमानती धाराओं में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, उनमें से सभी को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? पिछले हफ्ते उनकी संख्या 50 हजार थी, जो सिर्फ 10 हजार घटकर 40 हजार हुई है। पुलिस अधिकारियों के इस बाबत दिए गए जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों को विधानसभा चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था की स्थिति सुधारने का निर्देश देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि आयोग को पता है कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर उसे क्या करना है।
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Bengal Election: 20 lakh new voters added in Bengal
- #Election Commission published revised voter list