Farmers Protest And Violence Live Update: गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के बाद देशभर में किसान आंदोलन नेताओं की थू-थू हो रही है। केस दर्ज होने के बाद 37 से अधिक किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सभी आरोपी किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस ने आंदोलन के स्थानों पर उनके तंबू में जाकर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि क्यों ना आपके खिलाफ उपद्रव कराने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। राकेश टिकैत को भी नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी गाजीपुर बॉर्डर पर नोटिस देने गए थे। साथ ही आरोपी किसान नेताओं के पासपोर्ट भी जब्त हो सकते हैं, ताकि कोई भी विदेश ने भाग सके। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी किया है। इनमें योगेंद्र यादव, बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर सिंह राजेवाल शामिल हैं। इनसे तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है और बताने को कहा गया है कि आखिर ट्रैक्टर मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ हुआ समझौता क्यों तोड़ा गया।
यूपी पुलिस ने बीती रात बागपत में नई दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर धरना दे रहे किसानों को खदेड़ दिया, वहीं दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर यह रही कि दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ने वाला एनएच24 खोल दिया गया। बीती रात यूपी में योगी सरकार हरकत में आ गई। यूपी के बागपत में बीती रात पुलिस का डंडा चला। यहां 19 दिसंबर से धरना दे रहे किसानों की आधी रात को खेदड़ दिया गया। ये किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना दे रहे थे। पुलिस ने लाठी चार्ज किया और किसानों को खदेड़ दिया। उनका टेंट उखाड़ दिया और सामान अस्तव्यस्त कर दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बागपत के एडीएम के मुताबिक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने पुलिस को चिट्ठी लिखी थी कि प्रदर्शन के कारण उनका निर्माण कार्य बाधित हो रहा था, इसीलिए कार्यवाई की गई। (नीचे देखें वीडियो)
(ट्रामा सेंटर में घायल पुलिस कर्मी से बात करते गृह मंत्री अमित शाह।)
31 जनवरी तक लाल किला बंद: किसानों की हिंसा से ऐतिहासिक लाल किले को नुकसान पहुंचा है। इस कारण ऑर्कियॉलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने लाल किले को आम जनता के लिए 31 जनवरी तक बंद कर दिया है। बता दें, हिंसा पर उतारू किसानों ने लाल किला स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर धावा बोल दिया था। इसके बाद पुलिस ने पहली बार लाल किले में डकैती का केस दायर किया है।
Update
On the request of @NHAI_Official Lathi charge in the midnight on farmers who have been sitting on a dharna in Baghpat (UP) for 40 days. The police forcibly ended the protest, Uprooted the tents. Brajpal Singh, who led the strike, was also arrested. pic.twitter.com/nW6BrSNXg4
— Gulvinder Singh (@rebelliousdogra) January 27, 2021
Delhi Police has put up notice outside Bharatiya Kisan Union spokesperson Rakesh Tikait's tent at Ghazipur border. pic.twitter.com/OzRQM8tJKJ
— ANI (@ANI) January 28, 2021
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Farmers Protest and Violence Live Update
- #Baghpat farmers Protest
- #Delhi Police
- #Kisan Protest latest update
- #दिल्ली हिंसा
- #किसान आंदोलन