02:59 PM
Gujarat Chunav Result 2022
गुजरात में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन अब तक भाजपा के खाते में 157 सीट जाती दिख रही है।
Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 Result: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 182 सीटों वाली विधानसभा में से 150 से अधिक सीट भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। इन चुनावों में कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी भी कोई असर नहीं छोड़ पाई और कांग्रेस के लिए वोट कटुआ बनकर रह गई।
02:59 PM
गुजरात में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन अब तक भाजपा के खाते में 157 सीट जाती दिख रही है।
01:32 PM
Hardik Patel ने किया इतनी सीटों पर जीत का दावा
01:13 PM
BJP की जीत को लेकर PM Modi के मंत्री का बड़ा बयान
01:12 PM
एमसीडी में जीत के बाद, AAP का बुरा हाल
12:45 PM
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मिठाई खाकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया से 1,07,960 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
12:14 PM
हिमाचल में कांटे की टक्कर, निर्दलीयों के पास जा सकता है फैसला
12:09 PM
12:00 PM
भाजपा की रिवाबा जडेजा 19,000 वोटों से आगे चल रही हैं। रिवाबा के लिए उनके क्रिकेटर पति रविंद्र जडेजा ने भी चुनाव प्रचार किया। 25 सीटें ऐसी हैं जहां आम आदमी पार्टी नंबर 2 पर है। जाहिर है आप ने सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को पहुंचाया है।
11:45 AM
11:21 AM
गुजरात के मोरबी में भी भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। यहां भाजपा को 54.56 फीसदी से अधिक वोट मिलते दिख रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। मोरबी में चुनाव से ठीक पहले पुल हादसा हुआ था।
11:15 AM
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। पार्टी ने भूपेंद्र को घाटलोडिया विधानसभा सीट से टिकट दिया था। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की राज्यसभा सांसद डॉ. अमी याग्निक और आम आदमी पार्टी के विजय पटेल से था।
11:12 AM
गुजरात और हिमालच प्रदेश के चुनाव परिणामों में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की भी न जर रही। ताजा खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे दिल्ली में पार्टी मुख्यालय जाएंगे और नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। यहां पीएम मोदी का संबोधन भी हो सकता है।
11:07 AM
BJP का जलवा, AAP की आमद दर्ज, Congress in Crisis
10:54 AM
चुनाव आयोग ने गुजरात की सभी 182 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। इनसे मुताबिक, भाजपा 149 पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 19 तो आम आदमी पार्टी को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य में एक सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
19 9
10:43 AM
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुजरात के नतीजों पर प्रतिक्रिया वक्त करते हुए कहा, 'गुजरात मॉडल को 2000-2001 से जनता का समर्थन मिला है। हम जो मॉडल देश के सामने पेश कर रहे हैं, उसे स्वीकार किया जा रहा है। मैं गुजरात की जनता और भाजपा को बधाई देता हूं। यह मतदान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।'
10:37 AM
भाजपा बहुमत से पीछे, फिर भी बना सकती है सरकार, जानें कैसे...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
10:36 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की एक रैली में कहा था कि वो चाहते हैं कि इस बार के चुनाव में 'नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ें भूपेंद्र'। पीएम मोदी की यह बात सच साबित होती दिख रही है। रुझानों में अब तक भाजपा को 156 सीट मिलती दिख रही है।
10:26 AM
भूपेंद्र पटेल 51,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:17 AM
अब तक के रुझानों से पता चलता है कि भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करने की राह पर है। रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं। इसके बाद जामनगर में पार्टी दफ्तर में जश्न मनाया गया।
10:14 AM
09:59 AM
BJP – 52.8%
Congress – 26.8%
AAP – 14%
09:52 AM
2017 के विभानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा को 50 सीट ज्यादा मिलती दिख रही है। पिछले चुनावों में भाजपा को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। तब कांग्रेस ने 77 सीट जीती थी। इस बार भाजपा ने जबदस्त बढ़त हासिल की जबकि कांग्रेस को उतना ही बड़ा नुकसान हुआ।
09:49 AM
तस्वीरें गांधीनगर से है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में पार्टी ने 95 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।
09:45 AM
गुजरात में कांंग्रेस ने हार मान ली है। इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान किसे हुए है तो वो कांग्रेस। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा, अब तक जो ट्रेंड चल रहा है, वो ठीक नहीं है। पार्टी ने कड़ी मेहनत की है, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।
09:41 AM
अमरेली से भाजपा आगे चल रही है। आमतौर पर यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है।
09:36 AM
अब तक की काउंटिंग में पीछे चल रहे भाजपा के हार्दिक पटेल 11,000 वोट से आगे हो गए हैं। मध्य गुजरता में भाजपा 48 सीट मिलती दिख रही है।
09:33 AM
गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी समर्थकों का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने दिखावा और हो-हल्ला बहुत किया, लेकिन गुजरात की जनता ने उन्हें नकार दिया है। पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह गरबा करते नजर आ रहे हैं।
09:24 AM
गुजरात में भाजपा विधानसभा इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। गुजरात में सबसे ज्यादा सीटे जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम है, जब 1985 के चुनाव में 182 में से 149 सीट जीती थी।
09:19 AM
09:10 AM
गुजरात में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हार्दिक पटेल पीछे चल रहे हैं। अब तक भाजपा को 52% हासिल होते दिख रहे हैं। कांग्रेस को 34 तो आम आदमी पार्टी को 19 फीसदी वोट मिल रहे हैं।
08:47 AM
गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर आगे चल रहे हैं।
08:45 AM
कुल सीट 182, बहुमत के लिए 92 जरूरी
BJP: 130
Congress: 45
AAP: 04
08:44 AM
Gujarat Chunav Result 2022 LIVE
08:43 AM
गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इदुगान गढ़वी पीछे चल रहे हैं। जामनगर नॉर्थ से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा आगे चल रही हैं।
08:41 AM
सूरत में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।
08:41 AM
मोेरबी सीट से अमृतलाल आगे। भाजपा ने मौजूदा विधायक की जगह इन्हें मैदान में उतारा था। मोरबी हादसे के दौरान लोगो की जान बचाने के लिए ये नदी में कूद गए थे।
08:35 AM
वडोदरा की 10 सीटों में से 7 पर भाजपा आगे चल रही है।
08:34 AM
भाजपा ने शुरुआती रुझानों में अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भाजपा को गुजरात में सबसे बड़ी जीत 2002 में हासिल हुई थी, तब पार्टी को 127 सीट मिली थी। इस बार भाजपा 129 पर आगे है।
कुल सीट 182, बहुमत के लिए 92 जरूरी
BJP: 128
Congress: 43
AAP: 02
08:32 AM
गुजरात में अब तक आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उसके खाते में सिर्फ 2 सीट जाती दिख रही है। कहा जा रहा था कि भले ही केजरीवाल की पार्टी गुजरात में सरकार न बना पाए, लेकिन विपक्ष में कांग्रेस का स्थान ले सकती है, लेकिन अब तक के रुझानों में ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
08:27 AM
गुजरात के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। साढ़े आठ बजे तक भाजपा के खाते में 115 सीट जाती दिख रही है, जबकि यहां बहुमत का आंकड़ा 92 है।
08:23 AM
विरमगाम से हार्दिक पटेल पीछे चल रहे हैं।
08:21 AM
कुल सीट 182, बहुमत के लिए 92 जरूरी
BJP: 100
Congress: 24
AAP: 03
08:21 AM
भाजपा ऐसी 18 सीटों पर आगे चल रही है जहां अब तक कांग्रेस विजयी होती रही है। सौराष्ट्र में भाजपा का शानदान प्रदर्शन जारी है।
08:17 AM
भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं। अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
08:16 AM
सातवीं बार बनेगी BJP की सरकार? Congress-Kejriwal भी चुनौती देने को तैयार
08:15 AM
कुल सीट 182, बहुमत के लिए 92 जरूरी
BJP: 45
Congress: 13
AAP: 03
08:10 AM
कुल सीट 182, बहुमत के लिए 92 जरूरी
BJP: 20
Congress: 06
AAP: 01
08:06 AM
Gujarat Chunav Result 2022 LIVE
कुल सीट 182, बहुमत के लिए 92 जरूरी
BJP: 10
Congress: 02
AAP: 00
08:04 AM
शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। पार्टी पांच सीटों पर आगे चल रही है। सूरत के हर्ष संघवी आगे चल रहे हैं।
08:03 AM
गुजरात का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया है। यह सीट सौराष्ट्र क्षेत्र की है।
08:01 AM
गुजरात में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। थोड़ी देर में पहला रुझान आ जाएगा। पहले 30 मिनट डाक मत पत्रों की गिनती होगी।
07:52 AM
गुजरात में 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। शुरुआत डाक मत पत्रों से होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेगी। पहले 30 मिनट में ही पहला रुझान आ जाएगा।
07:31 AM
आम आदमी पार्टी को 6 फीसदी वोट मिलते हैं तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा। दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर गुरुवार सुबह इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई है।
07:19 AM
देखना यही है कि क्या आज आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है। दरअसल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को ठीक-ठाक वोट मिलता हैं तो चुनाव आयोग उसे यह दर्जा दे देगा। अब तक देश में 7 पार्टियां ऐसी हैं जिन्हें राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त हैं। ये हैं - भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी, सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी और टीएमसी।
07:16 AM
गुजरात भाजपा में हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यालय में नेता और कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। सभी बड़े नेता यही से मतगणना देखेंगे।
07:02 AM
गुजरात में विधानसभा की सभी 182 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। भाजपा का गढ़ और हिंदुत्व की प्रयोगशाला कहे जाने वाले इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 92 है। देखना यही है कि क्या इस बार भी भाजपा रिकॉर्ड जीत दर्ज पाती है। आम आदमी पार्टी का क्या होगा? कांग्रेस कहां तक अपनी इज्जत बचा पाएगी?
01:23 AM
इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
01:23 AM
गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
01:23 AM
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
01:22 AM
साल 1977 से 2011 तक 34 वर्षों तक बंगाल पर शासन करने वाली माकपा ने भी लगातार सात चुनाव जीते थे।
01:22 AM
विधानसभा चुनावों की जब मतगणना होगी तो सत्तारूढ़ भाजपा की नजरें नया रिकार्ड बनाने पर होगी। गुजरात में जीत उसे माकपा के अलावा एकमात्र ऐसी पार्टी बना देगी, जिसने लगातार सात विधानसभा चुनाव जीते हैं।
01:21 AM
गुजरात में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मतगणना स्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की है।