अहमदाबाद Gujarat Nikay Chunav Results 2021। गुजरात निकाय चुनाव में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। 6 नगर निगमों की कुल 576 सीटों में से अब तक 474 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें से 409 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इसमें चार सीटों में ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस‑ए‑इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी खाता खोला है। वहीं कांग्रेस के खाते में अब तक 39 सीटें गई हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीतीं हैं।
भाजपा की जीत पर ये बोल PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नगर निकाय के नतीजे साफतौर पर लोगों में विकास और सुशासन के प्रति अटूट भरोसे को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि आज गुजरात में भाजपा को मिली ये जीत बेहत खास है। एक पार्टी के लिए जो प्रदेश में दशकों से प्रदेश में लोगों की सेवा कर रही है, उसकी ऐसी अभूतपूर्व जीत उल्लेखनीय है।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुरी तरह इस चुनाव में हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85% सीटें जीती हैं।
नड्डा बोले, पीएम मोदी के कारण मिली जीत
वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात BJP की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूं। गुजरात की सभी 6 महानगर पालिका में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में गुजरात BJP को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी 6 महानगर पालिका के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।
गौरतलब है कि गुजरात में 6 नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट के वोटों की गिनती मंगलवार सुबह नौ बजे से जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 6 नगर निगमों के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। लंबे समय से इन नगर निगमों पर भाजपा का ही शासन है। गुजरात निकाय चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM ने भी 4 सीटों पर खाता खोल दिया है। ओवैसी की पार्टी को अहमदाबाद के जमालपुर में 4 सीटों पर जीत मिली है।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Gujarat Nikay Chunav Results 2021
- #Owaisi
- #gujrat BJP win
- #PM narendra Modi
- #LIVE Gujarat Municipal Election Result 2021
- #LIVE Gujarat Nikay Chunav 2021
- #गुजरात मनपा चुनाव
- #Gujarat Nikay Chunav Voting
- #Ahmedabad mahanagar palika
- #Surat mahanagar palika
- #Gujarat Elections
- #महानगरपालिका चुनाव 2021
- #गुजरात चुनाव 2021