08:11 PM

मतगणना खत्म, कांग्रेस ने जीती 40 सीटें
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतगणना संपन्न हो चुकी है। कांग्रेस ने 40 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि बीजेपी के खाते में 25 सीटें आई हैं। अन्य को 3 सीटें मिली हैं।
Himachal Vidhan Sabha Election 2022 Result: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती खत्म हो गई है।कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली है। हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद से किसी भी दल ने लगातार दो विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं। इस बार भी जनता ने बीजेपी से सत्ता छीनकर कांग्रेस को सौंप दिया। कांग्रेस अब सरकार गठन की प्रक्रिया में जुट गई है।
08:11 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतगणना संपन्न हो चुकी है। कांग्रेस ने 40 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि बीजेपी के खाते में 25 सीटें आई हैं। अन्य को 3 सीटें मिली हैं।
02:46 PM
हिमाचल के शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने छठी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 382 मतों से चुनाव जीता है।
02:45 PM
01:18 PM
हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला कुछ देर में दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल को हिमाचल कांग्रेस का ऑब्जर्वर बनाया गया है। चंडीगढ़ से सभी नेता एक साथ हिमाचल के लिए रवाना होंगे।
01:16 PM
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने अभी तक 2 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 25 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी जारी है।#HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/yC8GUEfkhf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
01:14 PM
हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमें अपने चुनावी वादे याद हैं और आने वाले समय में हम उसे पूरा करेंगे।
01:13 PM
हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से रणवीर सिंह निक्का की जीत। भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का ने 18752 मतों की विजय प्राप्त की।
12:45 PM
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक कांग्रेस को फिलहाल 39 सीटें मिलती दिख रही है, वहीं भाजपा को 26 सीट मिलती दिख रही है। 3 निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
12:43 PM
हिमाचल प्रदेश की बल्ह विधानसभा सीट से भाजपा के इंद्र सिंह गांधी ने जीत दर्ज की है।
12:35 PM
Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल में कांटे की टक्कर, निर्दलीयों के पास जा सकता है फैसला
12:28 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों में लगातार अपडेट आ रहा है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
12:09 PM
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है।
11:57 AM
हिमाचल में जीत की ओर बढ़ रहे कांग्रेस उम्मीदरों को छत्तीसगढ़ लाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के कुछ कांग्रेस विधायकों इस काम के लिए लगाए जाने की खबरें चल रही हैं।
11:48 AM
हिमाचल में निर्दलीय प्रत्याशी भी दिखा रहे दम -
Himachal Pradesh | Independent candidate from Hamirpur, Ashish Sharma leading in the Assembly constituency, as per ECI.
— ANI (@ANI) December 8, 2022
I'm awaiting the final results, and will take any decision (on extending support to another party) after the results are out, he says. pic.twitter.com/2TxXB5nR3j
11:45 AM
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक और सीट पर जीत हासिल कर ली है। सरकाघाट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप ठाकुर ने जीत दर्ज की है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिलीप ठाकुर 1912 मतों से विजयी हुए हैं।
11:44 AM
हिमाचल में ज्वालामुखी विधानसभा सीट पर 5 राउंड के बाद कांग्रेस के संजय रत्न को 4642 की बढ़त मिल गई है।
11:43 AM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट
No neck-to-neck fight, we're heading towards an absolute majority & going to give a stable govt. No Operation Keechad will work & neither will we allow it: Congress leader Pawan Khera on #HimachalElectionResults2022
— ANI (@ANI) December 8, 2022
Party is leading on 35 seats here which is the majority mark pic.twitter.com/lIL4iQ1rNE
11:42 AM
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस आगे, जानें चुनाव आयोग का ताजा अपडेट
#HimachalPradeshElections | Congress now leading on 37 seats; BJP wins 1 and leads on 27 as counting continues.
— ANI (@ANI) December 8, 2022
The majority mark is 35 here. pic.twitter.com/TSKTjY8GVQ
11:33 AM
चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में ताजा वोट शेयर इस प्रकार है -
11:31 AM
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज़ की और 28 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 36 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
11:19 AM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
11:11 AM
हिमाचल में सिराज सीट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव जीत चुके हैं।
10:54 AM
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार चुनाव परिणामों में सभी पार्टियों को वोट शेयर प्रतिशत इस प्रकार है -
10:52 AM
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा और कांग्रेस फिलहाल 32-32 सीटों पर आगे चल रही है और 4 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
10:49 AM
हिमाचल में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की रीना कश्यप 2262 मतों से आगे चल रही हैं।
10:48 AM
चुराह से भाजपा के हंसराज 2925 मतों से आगे
भरमौर से भाजपा के भाजपा के डॉ जनक 1360 मतों से आगे
चम्बा सदर से कांग्रेस के नीरज नैयर 2506 मतों से आगे
डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 282 मतों से आगे
भटियात से बिक्रम जरियाल 61 मतों से आगे
10:47 AM
चुनाव आयोग का ताजा अपडेट
#HimachalElection2022: चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 33 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। pic.twitter.com/nbLPKIGmbH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
10:42 AM
हिमाचल प्रदेश में ताजा रुझानों के मुताबिक अभी भी भाजपा 34 सीटों पर और कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है।
10:31 AM
हिमाचल में ताजा रुझान के मुताबिक भाजपा फिलहाल 34 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 4 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 4 अन्य प्रत्याशी जो फिलहाल आगे चल रहे हैं, वे भाजपा के ही बागी प्रत्याशी है और भाजपा ने उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया है। यदि बागी प्रत्याशी भाजपा को समर्थन देते हैं तो भाजपा आसानी से सरकार बना सकती है।
10:26 AM
हिमाचल प्रदेश में डलहौजी विधानसभा सीट से 1187 मतों से भाजपा प्रत्याशी डीए ठाकुर आगे चल रहे हैं।
10:15 AM
हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा ने बागी प्रत्याशियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल में अभी भाजपा-33 और कांग्रेस-33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
10:00 AM
चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में अभी भी कांटे की टक्कर चल रही है -
#HimachalElection2022: चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। pic.twitter.com/ufzcrjOBmh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
09:54 AM
हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10570 मतों से आगे चल रहे हैं।
09:48 AM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की 10 में से 9 सीटों भाजपा आगे, चम्बा जिला की सभी पांच सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
09:45 AM
हिमाचल में कांटे की टक्कर
#HimachalElection2022: नवीनतम आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 13 सीटों पर, निर्दलीय 2 पर और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। https://t.co/8wkw1uZgwH pic.twitter.com/4XyY0vshiE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
09:41 AM
हिमाचल प्रदेश की सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा के राकेश जंबाल 2546 मतों से आगे चल रहे हैं।
09:36 AM
हिमाचल प्रदेश में सराज विधानसभा क्षेत्र में दूसरे राउंड की गिनती में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सभी बूथ से लीड लेते हुए दिख रहे हैं।
09:34 AM
हिमाचल में फिर पांसा पलटा। रुझानों में भाजपा 34 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 3 अन्य प्रत्याशी आगे चल रही है।
09:32 AM
चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है।
#HimachalElection2022: नवीनतम आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर है, मतगणना जारी है। pic.twitter.com/hODe0eMhis
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
09:23 AM
कुल्लू सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर को अब तक 2134 वोट मिले हैं। पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी 667 मत से आगे है। यहां भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर को 1467 मिले हैं।
09:17 AM
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2228 मतों से आगे चल रहे हैं।
09:16 AM
चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ो में भी हिमाचल में कांटे की टक्कर चल रही है।
09:10 AM
हिमाचल प्रदेश में भाजपा अब 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस फिलहाल 32 सीटों पर आगे चल रही है।
09:05 AM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा 34 और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही हैं। अन्य 1 सीट पर आगे है।
09:01 AM
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/0D6Gqfq0zL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
08:54 AM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के ताजा नतीजे -
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: विधानसभा की 68 सीटों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। तस्वीरें शिमला के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हैं।#HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/eprd0lmKDb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
08:49 AM
हिमाचल में चांबा विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझान में भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।
08:48 AM
देखें वीडियो -
08:41 AM
हिमाचल में लगातार कांटे की टक्कर चल रही है। ताजा रुझान में भाजपा अब 36 सीटों पर आगे हो चुकी है, वहीं कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है।
08:37 AM
हिमाचल प्रदेश के शुरूआती रूझान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा-33, कांग्रेस-33 और दो सीटों पर अन्य बढ़त बनाए हुए हैं।
08:37 AM
हिमाचल प्रदेश के शुरूआती रूझान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा-33, कांग्रेस-33 और दो सीटों पर अन्य बढ़त बनाए हुए हैं।
08:30 AM
शुरुआती रुझान में भाजपा 21 और कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। रुझान पल पल में बदल रहे हैं।
08:16 AM
हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां भाजपा और कांग्रेस को 10-10 सीटों के साथ बराबर चल रही है।
08:14 AM
08:05 AM
हिमाचल प्रदेश में पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया है। यहां भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है। लाहौल स्फीति सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
07:07 AM
हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता में बनी रहती है तो यह 35 साल में पहली बार होगा कि कोई दल लगातार दो बार सत्ता में बना रहेगा। वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का सिलसिला जारी रहेगा।
07:04 AM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। शिमला में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतगणना केंद्र के बाहर की तस्वीर जहां तैयारियां पूरी कर ली गई है।
01:43 AM
प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए 59 स्थानों पर 68 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
01:42 AM
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि सुबह आठ बजे पहले सर्विस वोट व डाक मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी।
01:42 AM
लाहुल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भुंतर में, भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना चंबा, जबकि किन्नौर की मतगणना रिकांगपिओ में होगी।
01:41 AM
हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद से किसी भी दल ने लगातार दो विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं। यदि भाजपा इस पहाड़ी राज्य में सत्ता में बनी रहती है तो यह भी एक रिकार्ड होगा।