Kisan Rally: कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों को केंद्र सरकार ने वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया है। यह पहल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। उन्होंने कहा, हमारी सरकार किसानों के साथ है। किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन छोड़कर वार्ता के लिए दिल्ली आना चाहिए। खबर है कि 3 दिसंबर को कृषि मंत्री तोमर से किसान नेताओं की वार्ता होगी। इससे पहले अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसान आज दिल्ली में रैली करने जा रहे हैं। इस रैली को खेती बचाओ रैली का नाम दिया गया है। रैली के कारण दिल्ली से सटे इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली से सटे नोएडा समेत अन्य इलाकों में मेट्रो सेवा भी बाधित रहेगी। (नीचे दिए दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल) इस बीच, हरियाणा में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। हरियाणा ने पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अपनी सभी सीमाएं सील कर दी हैं। यहां 100 से ज्यादा किसान नेता गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली ने पहले ही अपनी सभी बॉर्डर सील कर दी है। सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पंजाब के करीब 1000 किसान हरियाणा में करनाल के पास जुटे हैं। इन्हें रोकना पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती है।
#WATCH Farmers' protest continues at Shambhu border, near Ambala (Haryana) as police stop them from proceeding to Delhi pic.twitter.com/UtssadGKpU
— ANI (@ANI) November 26, 2020
Kisan Rally LIVE Updates: पंजाब से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। फतेहगढ़ से किसानों का काफिला रवाना हो गया है। इस बीच, दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। दिल्ली फरीदाबाद यानी हरियाणा बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात है। किसान यहीं से दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे। किसान रैली के कारण हाईवे पर जाम है। लोग परेशानी हो रहे हैं। पैदल सफर करने को मजबूर एक यात्री ने बताया कि रात से ही हाईवे बंद है। कई वाहन फंस गए हैं।
#WATCH Drone camera deployed for security surveillance at Delhi-Faridabad (Haryana) border, in view of farmers' 'Delhi Chalo' protest march pic.twitter.com/gfoCTinFIe
— ANI (@ANI) November 26, 2020
जानिए दिल्ली मेट्रो के लिए आज की व्यवस्था
दिल्ली मेट्रो सेवाओं को सुबह से दोपहर 2:00 बजे लूप्स में चलाया जाएगा।
लाइन 1: रिठाला से दिलशाद गार्डन और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर से शहीद स्टाल नई बस अडा तक नियमित सेवाएं - इस अवधि के दौरान दिलशाद गार्डन से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर के बीच कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
लाइन 2: सामयपुर बादली से सुल्तानपुर और गुरु द्रोणाचार्य से हुडा सिटी सेंटर वर्गों के लिए नियमित सेवाएं - इस अवधि के दौरान सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य खंड के लिए कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
लाइन 3/4: द्वारका सेक्टर -21 से आनंद विहार या न्यू अशोक नगर और नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन तक नियमित सेवाएं - आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर के लिए कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
लाइन 5: कीर्ति नगर / इंद्रलोक से टिकरी कलां खंड तक नियमित सेवाएं - इस अवधि के दौरान टिकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
लाइन 6: कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर और मेवाला महाराजपुर से राजा नाहर सिंह सेक्शन तक नियमित सेवाएं - इस अवधि के दौरान बदरपुर बॉर्डर से मेवाड़ महाराजपुर सेक्शन तक कोई सेवा नहीं। इस अवधि के दौरान जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन सेक्शन तक कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
इस दौरान नियमित सेवाएं लाइन -7, लाइन -9, हवाई अड्डे और रैपिड मेट्रो लाइनों के पूरे खंड में उपलब्ध रहेंगी।अधिकारियों ने कहा कि 2:00 बजे के बाद, ट्रेन सेवाएं बिना लूप के सभी लाइनों पर शुरू हो जाएंगी।
Haryana: Farmers gathered in Karnal to protest against farm laws, on their way to Delhi
"They have barricaded the roads but we're still going to walk through. The public is facing problems. They shouldn't have closed the road," says a protestor pic.twitter.com/WMzFXI477r
— ANI (@ANI) November 26, 2020
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे