LIVE Maharashtra Gram Panchayat Chunav Results 2021: महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 14,234 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव की मतगणना के अब तक के नतीजों के मुताबिक, भाजपा ने सबसे ज्यादा 3,263 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे नंबर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है, जिसने 2,999 जीतों पर जीत दर्ज की है। शिवसेना 2,808 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस ने भी 2,151 सीट जीती है। भाजपा ने तो 6000 सीटों पर जीत का दावा किया है। बता दें, ये चुनाव किसी पार्टी के चिह्न पर नहीं लड़े जाते। इसके बावजूद सभी दल इनमें समर्थकों को जिताकर अपनी जमीन मजबूत करना चाहते हैं।महाराष्ट्र की कुल 27,920 ग्राम पंचायतों में से लगभग आधी, यानी 14,234 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को हुई। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का दावा है कि भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के अनुसार भाजपा ने 6000 से अधिक ग्राम पंचायतों में सफलता हासिल की है।
इस सफलता के साथ भाजपा को कुछ झटके भी लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे पाटिल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राधाकृष्ण विखे पाटिल एवं राम शिंदे जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं के क्षेत्रों में भाजपा समर्थिंत उम्मीदवारों को हार का मुंह भी देखना पड़ा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट का दावा है कि राज्य की 80 फीसद ग्राम पंचायतों में महाविकास आघाड़ी, यानी शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा समर्थिंत उम्मीदवारों की जीत हुई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का भी यही दावा है। उनके गृह क्षेत्र बारामती में उनकी पार्टी राकांपा का ही दबदबा कायम रहा है। राज्य के गृह मंत्री राकांपा नेता अनिल देशमुख का कहना है कि इन परिणामों से पता चलता है कि राज्य में तीनों पार्टिंयां मिलकर बहुत अच्छा काम कर रही हैं। यह बात पिछले महीने हुए विधान परिषद के चुनाव में साबित हो चुकी है।
पहला परिणाम हतनकंगल ग्राम पंचायत से आया है। यहां जनलीक्षा पार्टी ने पडली ग्राम पंचायत पर झंडा फहराया है। जनसुरक्षा पार्टी के विनय कोरे ने जीत हासिल की है। बीते शुक्रवार को 12,711 ग्राम पंचायतों पर मतदान हुआ था। शेष सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए हैं।
कल्याण की खोनी ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महा विकास अघडी ने हराया। महाविकास अघाड़ी -6, मनसे- 3, भाजपा - 2
कोल्हापुर: चंद्रकांत पाटिल (भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष) के गढ़ खानपुर में 9 सीटें हैं। उनमें से 3 शिवसेना ने जीती है।
नासिक की सैय्यद पिंपरी ग्राम पंचायत में 17 सीटों में से छह के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं। सभी छह सीटों पर कांग्रेस की ग्राम सभा का पैनल विजयी रहा।
हाइवे बाजार नगर तहसील में पोपटराव बागुजी पवार 7-0 से आगे हैं। पोपटराव महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की एक ग्राम पंचायत हाईवेयर बाजार के किसान सरपंच हैं। कोल्हापुर ग्राम पंचायत बेगवाडे में शिवसेना-कांग्रेस एक साथ, राकांपा पीछे। राकांपा को उखाड़ फेंका गया। वहीं रत्नागिरी जिले में मतों की गिनती शीघ्र ही शुरू होगी। केंद्र के बाहर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा। सोलापुर - दक्षिण सोलापुर तालुका के गुंजेगाँव में राकांपा की धुलाई। 6 सीटें स्थानीय परिवर्तन के मोर्चे से जीती। तीन सीटों पर फैसला होना बाकी है।
बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र के 34 जिलों की इन 12,711 ग्राम पंचायतों पर 79 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे पहले पिछले साल 11 दिसंबर को प्रदेश की 14,234 ग्राम पंचायतों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ स्थानीय निकायों में निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए थे। माना जा रहा है कि 2 बजे तक पूरा रिजल्ट घोषित हो सकता है। सभी की नजर महाविकास अघाड़ी और भाजपा पर है। इसे उद्धव ठाकरे का पहला बड़ा टेस्ट माना जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने करीब 15 माह पहले राकांपा और कांग्रेस की मदद से मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था। सभी प्रमुख दलों के अलावा स्थानीय दलों और निर्दलियों ने भी इन चुनावों में किस्मत आजमाई है।
कोरोना महामारी के कारण चुनावों में हुई देरी: कोरोना महामारी का असर इन चुनावों पर पड़ा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल से जून के बीच 1,566 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने थे, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण 17 मार्च 2020 को चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम पूरी तरह रद्द कर दिया गया और बाद में नया कार्यक्रम बनाया गया।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #LIVE Maharashtra Gram Panchayat Chunav Results 2021
- #gram panchayats
- #gram panchayats elections
- #gram panchayats election Mahrashtra
- #Maharashtra Gram Panchayat Chunav Parinam
- #महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम 2021
- #uddhav thackeray