LPG Prices Dec 2020: आम लोगों के लिए अच्छी खबर है कि रसोई गैस के दामों में इस महीने भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। नंवबर में भी दाम न तो बढ़े थे, ना ही घटे थे। बता दें, केंद्र सरकार की नीति के अनुसार, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कीमतों तय की जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में इस महीने भी 14.2 किलो वाला बिना सबसिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 594.00 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकोता में यह दाम 620.50 रुपए, मुंबई में 594.00 और चेन्नई में 610.00 रुपए प्रति सिलेंडर है। अच्छी बात यह भी रही कि दिल्ली को छोड़कर अन्य मेट्रो शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम घट गए हैं।
आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर के लिए अब 1296.00 रुपए चुकाने होंगे, जो पिछले महीने 1241.50 रुपए थे। कोलकाता में यह दाम इस महीने 1351.50 रुपए रहेंगे, जो पिछले महीने 1296.00 रुपए थे। मुंबई में इस महीने यह सिलेंडर 1244 रुपए में मिलेगा, जबकि पिछले महीने इसके दाम 1189.50 रुपए थे। चेन्नई में यह दाम 1410.50 रुपए है, वहींं पिछले महीने 1354 रुपए था।
अपने शहर में रसोई गैस सिलेंडर का दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक, सरकार प्रति वर्ष प्रत्येक घर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। इसके बाद सिलेंडर रिफील के लिए उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर भुगतान करना होगा। अच्छी बात यह है कि अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रसोई गैस के दाम घटने के बाद सबसिडी शून्य हो गई है।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे