Mumbai Fire News: मुंबई में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 18वें मंजिल पर लगी है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए PMNRF से प्रत्येक को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।
CFO हेमंत परब ने कहा कि अबतक 28 लोग घायल हुए हैं। इन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है लेकिन वो किसी कारण से नहीं हुई जिससे ये हादसा हुआ। धुएं के कारण बिल्डिंग में मौजूद लोगों की तबियत खराब हुई।
डीएसपी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दमकल की 21 गाड़िया आई हैं। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। अनुमान है कि 15वें मंजिल पर आग लगी और ऊपर तक गई। 19वां फ्लोर अधिक प्रभावित हुआ है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि 6 वृद्धि को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।
पीयूष गोयल ने जताया दुख
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि मुंबई के तारदेव स्थित बिल्डिंग में आग लगने की दु्र्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति में अपनी गहरी संवेदनायें प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ दें।
मुंबई के तारदेव स्थित बिल्डिंग में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुःखद है।
इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनायें प्रकट करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 22, 2022
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया ट्वीट
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर लिखा, मुंबई स्थित तारदेव क्षेत्र में इमारत में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने का सम्बल दें। हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मुंबई स्थित तारदेव क्षेत्र में इमारत में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस पीड़ा को सहन करने का सम्बल दें। हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Om Birla (@ombirlakota) January 22, 2022
7 lost their lives #MumbaiFire pic.twitter.com/HHqjigIhSd
— QueenBee (@VaidehiTaman) January 22, 2022
Posted By: Sandeep Chourey