Subhash Chandra Bose की 125वीं जन्मजयंती 23 जनवरी को मनाई गई। कोलकाता में आयोजित केंद्र सरकार के पराक्रम दिवस कार्यक्रम में ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारे लगाए जाने से खफा हो गईं। इसके बाद से बयानबाजी का दौर राजी है। भाजपा और टीएमसी की सियासी जुगाली के बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी बयान दे दिया। साक्षी महाराज ने उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे। नीचे देखिए साक्षी महाराज के बयान का वीडियो
बकौल साक्षी महाराज, सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु अभी भी एक रहस्य क्यों है? पं. नेहरू ने कोई जांच क्यों नहीं करवाई? उनकी मौत के बारे में सच्चाई सामने आनी चाहिए।
गुस्सा हो गई थीं ममता बनर्जी
इससे पहले कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी खफा हो गई हैं। जय श्री राम के नारे लगाए जाने से खफा ममता ने मंच से भाषण देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से भाजपा नेता मुखर हैं। पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पूछा है कि आखिर ममता को राम नाम पसंद क्यों नहीं है। बकौल विजयवर्गीय, यह ममता बनर्जी की हताशा है, क्योंकि चुनाव में उनको अपनी हार साफ नजर आ रही है। वहीं टीएमसी ने इसे एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान बताया है। इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी को रामायण की एक प्रति भेजी है। रामेश्वर शर्मा का कहना है कि सालों बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। इससे ममता बनर्जी नाराज हैं। ममता दीदी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो। भगवान राम का नाम जपो। मैं आपको रामायण की एक पुस्तक भेज रहा हूं।
#WATCH | "My allegation is that Congress got Subhash Chandra Bose killed....Neither Mahatma Gandhi nor Pandit Nehru could stand in front of his popularity," said BJP MP Sakshi Maharaj in Unnao yesterday pic.twitter.com/gaJJ6Le4j6
— ANI UP (@ANINewsUP) January 24, 2021
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #subhash chandra bose
- #mamta banerjee Subhash Chandra Bose Jayanti 2021
- #mamta banerjee Didi
- #subhash chandra bose jayanti
- #subhash chandra bose jayanti 2021
- #azad hind fauj
- #subhash chandra bose death
- #subhash chandra bose Sakshi Maharaj