Rashtriya Bal Puraskar 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के विजेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। प्रधानमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि प्यारे बच्चों आपने जो काम किया है, आपको जो पुरस्कार मिला है वो इसलिए भी खास है कि आपने ये काम कोरोना काल में किया है। इतनी कम उम में भी आपके ये काम हैरान करने वाले हैं। आपमें से ही कल देश के खिलाड़ी, वैज्ञानिक, सीईओ भारत का गौराव बढ़ाएंगे। कोई खेल के क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रहा है। कोई अभी से ही रिसर्च और इनोवेशन कर रहा है। आपमें से ही कल देश के खिलाड़, वैज्ञानिक, नेता, देश के बड़े-बड़े CEO भारत का गौरव बढ़ाने की परंपरा दिखाई देगी। कोरोना ने निश्चित तौर पर सभी को प्रभावित किया है, लेकिन एक बात मैंने नोट की है कि देश के बच्चे, देश की भावी पीढ़ी ने इस महामारी से मुकाबला करने में बहुत भूमिका निभाई है। साबुन से 20 सेकेंड हाथ धुलना हो ये बात बच्चों ने सबसे पहले पकड़ी। प्यारे बच्चों, इस बातचीत से आप सभी को मिले अवॉर्ड से ये समझ आता है कि कैसे जब एक छोटा आइडिया जब एक राइट एक्शन के साथ जुड़ता है तो कितने बड़े और प्रभावशाली रिजल्ट आते हैं। आप सब खुद इसका कितना बड़ा उदाहरण है।
पीएम मोदी ने कहा, आपकी सफलता ने कई लोगों को प्रेरित किया है। आपके दोस्त, साथी और देश के दूसरे बच्चे, जो आपको टीवी पर देख रहे होंगे, तो वो भी आपसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। नए संकल्प लेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। हर बच्चे की प्रतिभा उनका टैलेंट देश का गौरव बढ़ाने वाला है। मेरा मन है कि आप सभी से बात करता रहूं। आप एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति हैं।
इस बार Rashtriya Bal Puraskar 2021 के लिए कुल 32 बच्चों का चयन हुआ है। यह पहली बार है कि Rashtriya Bal Puraskar जीतने वाले बच्चे गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। कोरोना गाइडलाइन के कारण इस बार बच्चों को आमंत्रित नहीं किया गया है। बाल शक्ति पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है। इस बार कला और संस्कृति के क्षेत्र में 7 पुरस्कार दिए गए हैं, 9 पुरस्कार इनोवेशन के लिए दिए गए हैं और 5 शैक्षिक उपलब्धियों के लिए, 7 बच्चों को स्पोर्ट्स कैटेगरी, 3 बच्चों को बहादुरी के लिए और एक बच्चे को समाज सेवा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।
Rashtriya Bal Puraskar 2021: सम्मान पाने वाले 32 बच्चों की लिस्ट
- अमेया लगुडू (आंध्र प्रदेश), कला और संस्कृति
- व्योम आहूजा (उत्तर प्रदेश), कला और संस्कृति
- हृदया आर कृष्णन (केरल), कला और संस्कृति
- अनुराग रमोला (उत्तराखंड), कला और संस्कृति
- तनुज समददर (असम), कला और संस्कृति
- वेनिश कीशम (मणिपुर), कला और संस्कृति
- सौहरिदा डी (पश्चिम बंगाल), कला और संस्कृति
- ज्योति कुमारी (बिहार) शौर्य
- कुंवर दिव्यांश सिंह (उत्तर प्रदेश), शौर्य
- कामेश्वर जगन्नाथ वाघमारे (महाराष्ट्र), शौर्य
- राकेशकृष्ण के (कर्नाटक), इनोवेशन
- श्रीनभ मौजेश अग्रवाल (महाराष्ट्र) इनोवेशन
- वीर कश्यप (कर्नाटक), नवाचार
- नाम्या जोशी (पंजाब) इनोवेशन
- अर्चित राहुल पाटिल (महाराष्ट्र) इनोवेशन
- आयुष रंजन (सिक्किम) इनोवेशन
- हेमेश चल्दावाड़ा (तेलंगाना) इनोवेशन
- चिराग भंसाली (उत्तर प्रदेश) नवाचार
- हरमनजोत सिंह (जम्मू-कश्मीर), नवोन्मेष
- 20 मोहम्मद शादाब उत्तर प्रदेश शोलास्टिक
- आनंद (राजस्थान) स्कोलास्टिक
- अनवेश सुभम प्रधान (ओडिशा) स्कोलास्टिक
- अनुज जैन (मध्य प्रदेश) स्कोलास्टिक
- सोनित सिसोलेकर (महाराष्ट्र) स्कोलास्टिक
- परिधि सिंह (तमिलनाडु) सामाजिक सेवा
- सविता कुमारी (झारखंड) खेल
- अर्शिया दास (त्रिपुरा) खेल
- पलक शर्मा (मध्य प्रदेश) खेल
- मोहम्मद रफ़ी (उत्तर प्रदेश) खेल
- कामा कार्तिकेयन (महाराष्ट्र) खेल
- खुशी चिराग पटेल (गुजरात) खेल
- मंत्र जितेन्द्र हरखानी (गुजरात) खेल
PM Shri @narendramodi interacts with Bal Puraskar winners. #BalSamvadWithPM https://t.co/WvET70d3ly
— BJP (@BJP4India) January 25, 2021
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Rashtriya Bal Puraskar 2021
- #PM Modi Rashtriya Bal Puraskar
- #राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
- #Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2021